फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: anganwadi karyakarta died in igmc shimla after covid vaccination

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बीमार चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत

Sun, 21 Feb 2021 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सुजानपुर(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: anganwadi karyakarta died in igmc shimla after covid vaccination
आईजीएमसी शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वैक्सीन लगने के 23 दिन बाद हमीरपुर की एक महिला की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। वैक्सीनेशन के बाद मौत होने का हिमाचल प्रदेश में यह पहला मामला है। हमीरपुर जिले की लंबरी पंचायत के वार्ड-दो सौड़ की प्रमिला देवी (55) पत्नी जसवंत सिंह स्थानीय आंगनबाड़ी में सहायिका थीं।

विज्ञापन


महिला कोरोना की मरीज नहीं थीं। उसकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें बतौर फ्रंटलाइन वर्कर टीका लगा था। टीका लगने के बाद वह 15 दिनों से बीमार चल रही थीं। मौत किन कारणों से हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला को 29 जनवरी को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद 5 फरवरी को महिला की तबीयत खराब होने के बाद उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वेंटिलेटर पर थीं। शनिवार शाम को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उसे देर रात करीब डेढ़ बजे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। यहां उसे आईसीयू में रखा गया था, लेकिन रविवार सुबह 5:30 बजे उसकी मौत हो गई। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने आंगनबाड़ी सहायिका की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।


आईजीएमसी शिमला में एक महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का असली कारण पता चल पाएगा। - डॉ. जनक राज, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed