फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: amb to daulatpur train trial with electric train engine

पहली बार अंब से दौलतपुर तक दौड़ा इलेक्ट्रिक रेल इंजन

Sun, 14 Mar 2021 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमन वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Mar 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: amb to daulatpur train trial with electric train engine
अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक स्टेशन तक लाइट इंजन से लोको ट्रायल किया गया। - फोटो : अमर उजाला

अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद शनिवार को पहली बार विद्युत रेल इंजन दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पहुंचा। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक स्टेशन तक लाइट इंजन से लोको ट्रायल किया गया। अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से शाम 5 बजकर 25 मिनट पर र्लाट इंजन 100 की स्पीड से चलकर पांच बजकर 5.37 मिनट पर दौलतपुर चौक पहुंचा। मात्र 13 मिनट के समय में विद्युत रेल इंजन अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पहुंचा है। 

विज्ञापन


अंब अंदौरा-चिंतपूर्णी-दौलतपुर चौक रेल लाइन पर रेलवे का लोको ट्रायल सफल रहा है। 19 मार्च को चीफ रेलवे कमिशनर के दौरे और फाइनल ट्रायल करने के बाद दौलतपुर चौक तक विद्युत रेल इंजन से ट्रेन चलेगी। गौर हो कि इससे पहले डीजल वाले रेल इंजन से दौलतपुर चौक तक ट्रेन चल रही थी। वहीं, रेलवे ने अंब से दौलतपुर चौक तक के करीब 15 किलोमीटर के ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए विद्युत लाइनों का कार्य पूरा कर लिया है। रेल लाइन का विद्युतीकरण का काम पूरा होने से विद्युत रेल इंजन से ट्रेन दौड़ेगी, वहीं डीजल इंजन से के धुएं से फैलने वाले प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि रेलवे स्टेशन अंब के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार सिन्हा ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक पर 100 की स्पीड से लाईट इंजन चलाकर ट्रायल किया गया, जो सफल रहा है। उन्होंने बताया कि  सीआरएस से स्वीकृति मिलने के बाद अंब से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक बिजली से ट्रेन चलाने के लिए इलेक्ट्रिक इंजन से अंतिम ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद अप्रैल माह से अंब-दौलतपुर चौक रेलवे ट्रैक पर बिजली से ट्रेन चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed