{"_id":"64171541e90583496e01b603","slug":"himachal-news-agniveer-bharti-registration-last-day-on-20-march-2023-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का कल आखिरी दिन, जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का कल आखिरी दिन, जल्दी करें आवेदन
Sun, 19 Mar 2023 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 07:36 PM IST
सार
ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का 20 मार्च को अंतिम दिन है। युवा ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च को रात 11: 59 बजे तक कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
आवेदन के इच्छुक युवा वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगइन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके। पंजीकरण के समय उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार पांच संभावित परीक्षा केंद्रों के नाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को पहले तीन स्थानों में से किसी एक को परीक्षा केंद्र के रूप में आबंटित करने का प्रयास किया जाएगा। आवंटित परीक्षा केंद्र को बदलने के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार ही आना होगा।
विज्ञापन
आवेदन के समय उम्मीदवार अपना आधार नंबर अवश्य लिखें तथा अपना नवीनतम फोटो ही अपलोड करें। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट और आधार कार्ड साथ लाना होगा। आवेदन के संबंध में उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।
इन वीडियो को देखकर युवा आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए भी ऑनलाइन लिंक दिए गए हैं। इन लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च तक है।