फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: 3.24 lakh fine penalty imposed on 21 buses in Swarghat

स्वारघाट में एक रात में 21 बसों से वसूला 3.24 लाख जुर्माना

Mon, 04 Jan 2021 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Jan 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: 3.24 lakh fine penalty imposed on 21 buses in Swarghat
बस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

स्वारघाट में परिवहन विभाग ने शनिवार रात पाबंदी के बावजूद प्रदेश में प्रवेश कर रहीं बाहरी राज्यों की एसी बस ऑपरेटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देर रात आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी की अगुवाई में टीम ने 21 एसी बसों के चालान काटकर 3 लाख 24 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला है। एक एसी बस को जब्त किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में नॉन एसी बसों के आने पर कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन कोविड के खतरे के चलते प्रदेश सरकार ने एसी बसों के आने-जाने पर पाबंदी लगा रखी है। फिर भी बाहरी राज्यों के एसी बस ऑपरेटर ऑनलाइन नॉन एसी बस का टैक्स कटवाकर अवैध रूप से एसी बसों को लेकर चोर रास्तों से हिमाचल पहुंच रहे हैं। इससे जहां सरकार को रोजाना लाखों रुपये का चूना लग रहा है तो वहीं कोरोना नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन


निजी बस मालिक हिमाचल का एंट्री टैक्स नॉन एसी का कटवाकर एसी बसों को हिमाचल भेज रहे हैं। एसी बसों का हिमाचल में एंट्री टैक्स पांच हजार है, जबकि नॉन एसी का एंट्री टैक्स कम है। सरकार को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ बैरियर स्वारघाट की प्रभारी विद्या देवी ने बताया कि शनिवार रात 21 निजी एसी बसों का 3 लाख 24 हजार 500 का चालान काटा गया है। एक बस को जब्त भी किया गया है। 17 चालान का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया है जबकि 4 चालान का जुर्माना पेंडिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed