कंटेनमेंट जोन में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती नारी गांव में जहर खाकर 27 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है। कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक बेरोजगार होने के कारण डिप्रेशन में था। युवक ने मर्चेंट नेवी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स किए थे, लेकिन नौकरी नहीं मिल रही थी। ग्राम पंचायत नारी के प्रधान विजय ठाकुर ने बताया कि कंटेनमेंट जोन वार्ड नंबर एक के अमित कुमार, पुत्र पूर्ण सिंह ने रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अमित को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले गए, जहां से उसे ऊना रेफर कर दिया गया। ऊना अस्पताल में उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया।
अमित घर का इकलौता बेटा था और दो बहनें भी हैं। कुछ महीने पहले अमित ने मुंबई में मर्चेंट नेवी में नौकरी भी की लेकिन कुछ दिन बाद ही घर लौट आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अमित का शव परिजनों को सौंप दिया है। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी दर्शन सिंह का कहना है कि युवक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।