{"_id":"61c2e4884335ac7bff3c1a13","slug":"himachal-news-23-students-report-covid-positive-in-bilaspur-government-schhol","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बिलासपुर में सरकारी स्कूल के 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बिलासपुर में सरकारी स्कूल के 23 छात्र कोरोना पॉजिटिव
Wed, 22 Dec 2021 02:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:11 PM IST
सार
बिलासपुर की राजकीय उच्च पाठशाला देलग में 50 छात्रों के कोरोना सैंपल लिए गए थे जिनमें से 23 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले के भुलस्वाएं गांव के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं बुधवार को देलग स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नए मामलों के साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 30 हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भुलस्वाएं गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। उधर, राजकीय उच्च पाठशला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्राथमिक पाठशाला के 70 बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि बुधवार को उन्होंने खुद मौके पर जाकर सैंपल लिए हैं। वहीं सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन