फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: 21 year old youth commits suicide in hamirpur sujanpur

युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा था तैयारी

Wed, 15 Jul 2020 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 15 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
himachal news: 21 year old youth commits suicide in hamirpur sujanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उपमंडल सुजानपुर के तहत आते गांव पुरली में एक 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। जिसकी पहचान केशव कुमार पुत्र रिखी राम निवासी गांव पुरली, डाकघर कक्कड़ तहसील टौणीदेवी के रूप में हुई है। मंगलवार देर शाम युवक ने घर पर ग्रिल से फंदा लगाया। युवक ने डिग्री कॉलेज सुजानपुर से पिछले वर्ष ही बीएससी की पढ़ाई पूरी की है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की, इस बात का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। न ही शव के आसपास कोई सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेजा गया है। उधर, पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि युवक ने फंदा लगाया है। आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश जारी रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed