{"_id":"5f63531b504ff803e604cca8","slug":"himachal-news-2-55-lakh-students-took-online-exam-from-9th-to-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं से बारहवीं तक 2.55 लाख विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं से बारहवीं तक 2.55 लाख विद्यार्थियों ने दी ऑनलाइन परीक्षा
Thu, 17 Sep 2020 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Sep 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से जमा दो कक्षा के करीब 2.55 लाख विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षाएं दी हैं। सात से 17 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में जारी फर्स्ट टर्म की असेसमेंट परीक्षाएं वीरवार को समाप्त हुईं। करीब पचास हजार विद्यार्थियों को घर जाकर परीक्षा देने के लिए प्रश्नपत्र दिए गए। शुक्रवार से उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काम शुरू होगा। 26 सितंबर तक सभी शिक्षकों को परिणाम तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संकट के चलते प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को अभी तक करवाई गई पढ़ाई की परीक्षा ऑनलाइन ली गई। शिक्षा विभाग ने व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से पासवर्ड से लॉक प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को भेजे। परीक्षा पूरी करने के बाद विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो खींचकर व्हाट्सएप ग्रुप में वापस भेजी।
विज्ञापन
15 सितंबर तक मुख्य विषयों की परीक्षाएं पूरी हुईं। 16 और 17 सितंबर को उन विषयों की परीक्षाएं ली गईं, जिन्हें शिक्षकों ने हर घर पाठशाला अभियान के अलावा स्वयं बच्चों को पढ़ाया। 17 सितंबर तक उत्तर पुस्तिकाओं की हार्ड कॉपी भी अभिभावकों के माध्यम से एकत्र की ली गई हैं। अब इनकों जांचने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि करीब तीन लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षकों ने सफलतापूर्वक परीक्षाओं का आयोजन किया। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी प्रशंसनीय रही। फर्स्ट टर्म परीक्षा में 28 अगस्त तक पढ़ाए सिलेबस से सवाल पूछे गए। पचास अंकों की परीक्षा ली गई।