फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 13 thousand accounts opened under India Post Payment Bank Awareness Campaign

प्रदेश में एक दिन में 13 हजार, ऊना में खोले गए 3800 खाते

Sat, 26 Sep 2020 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Sep 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: 13 thousand accounts opened under India Post Payment Bank Awareness Campaign
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक

एक दिवसीय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जागरूकता अभियान के तहत पूरे प्रदेश के डाकघरों में बीते दिन विशेष कैंप लगाया गया। शिविर में लोगों के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते खोले गए और कोविड महामारी के इस काल के दौरान घर बैठे बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।  इस दौरान पूरे प्रदेश में एक ही दिन में लगभग 13000 खाते खोले गए।

विज्ञापन


इनमें ऊना डाक मंडल ने ही अकेले 3800 से अधिक लोगों के खाते खोले। डाक अधीक्षक रामतीर्थ शर्मा ने कहा कि इसके लिए ऊना डाक मंडल का हर कर्मचारी बधाई का पात्र है। यह खाता पूर्णतया पेपर लेस व्यवस्था पर आधारित है, जिसमें लेनदेन पूर्णतया डिजिटल माध्यम द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा जमा एवं निकासी की सुविधा खाताधारक अपने घर द्वार पर पोस्टमैन के माध्यम से ले सकते हैं। इस खाते की सहायता से खाताधारक घर बैठे ही ऐप के माध्यम से आरडी जमा, सुकन्या खाते में जमा, पीपीएफ जमा, बिजली का बिल, मोबाइल एवं डिश रीचार्ज, आधार से जुड़ी सब्सिडी, पेंशन प्राप्ति, नेफ्ट आदि की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed