फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal: Mother first gave pesticide to her two year old son, then consumed it herself

Himachal: मां ने पहले दो साल के बेटे को दिया कीटनाशक, फिर खुद खाया

Thu, 21 Aug 2025 12:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Himachal: Mother first gave pesticide to her two year old son, then consumed it herself
पुलिस कर रही मामले की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल सदर के कोट गांव की एक महिला ने अपने दो साल के बेटे को खरपतवार नाशक दवा खिलाई और खुद भी खा ली। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है। महिला के भाई ने एक शिकायत महिला थाना बिलासपुर में दी है। शिकायत में बहन के सास-ससुर और पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोट गांव की महिला ने पिछले शुक्रवार को ससुराल में अपने दो साल के बेटे के साथ खरपतवार नाशक दवा सेवन कर लिया। परिजन दोनों को एम्स बिलासपुर ले गए, जहां उपचार चल रहा है। मंगलवार को महिला के भाई पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बहन की शादी कोट गांव में साल 2020 में हुई थी। कहा कि बहन के दो बेटे हैं। बहन रक्षाबंधन पर मायके आई थी। तब उसने बताया था कि उसे तंग किया जाता है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed