फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Manali News: Tourist in Manali fifty percent discount in hptdc hotels

Himachal Tourism: पर्यटकों के स्वागत के लिए मनाली तैयार, निगम के होटलों में 50 फीसदी तक छूट

Fri, 04 Aug 2023 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

पर्यटन निगम पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। अन्य कई निजी होटल भी छूट दे रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही मनाली में फिर रौनक लौट आएगी।

विज्ञापन
Himachal Manali News: Tourist in Manali fifty percent discount in hptdc hotels
मनाली (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रलयकारी बाढ़ के बाद मनाली में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। इसके लिए पर्यटन निगम ने पर्यटकों को आकर्षक छूट देने का एलान किया है। निगम के होटल में बुकिंग करने पर पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद मनाली में पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। हालांकि, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन और वामतट मार्ग बहाल हो गया है। लेकिन, पर्यटक मनाली नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन दिनों यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या न के बराबर है।

विज्ञापन

माल रोड सुनसान पड़ा है और अन्य पर्यटन स्थलों में भी वीरानगी छाई हुई है। पर्यटन निगम मंदी की मार को देखते हुए पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। अन्य कई निजी होटल भी छूट दे रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही मनाली में फिर रौनक लौट आएगी। पर्यटन निगम के उप महा प्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इन दिनों 50 फीसदी छूट दी जा रही है।

आने वाले दिनों में कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि अब सड़कें खुल गई हैं। धीरे-धीरे पर्यटक मनाली का रुख करने लगे हैं। कई होटलों में 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। वह स्वयं भी 40 प्रतिशत छूट दे रहे हैं। इसका रिस्पॉन्स भी अच्छा मिल रहा है। धीरे-धीरे सीजन पटरी पर लौटने की उम्मीद है।पर्यटन निगम सहित कई होटल खाली चल रहे है।

विज्ञापन

अधिकतर होटलों में 90 फीसदी से अधिक कमरे खाली है। रोहतांग सहित अन्य स्थल भी सुनसानरोहतांग दर्रा सहित मनाली के तमाम पर्यटन स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। रोजाना एक हजार से अधिक गाड़ियों से भरे रहने वाले रोहतांग दर्रे में वीरवार को सिर्फ पांच गाड़ियां गईं। पर्यटन विभाग की ऑनलाइन साइट से महज पांच वाहनों के परमिट ही जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed