फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal kinnaur landslide News: new bridge will be constructed with in twenty days Basteri in Kinnaur

किन्नौर हादसा: बटसेरी में 20 दिन के भीतर तैयार होगा नया पुल

Tue, 27 Jul 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jul 2021 07:51 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने बताया कि 20 दिन के भीतर नया पुल तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Himachal kinnaur landslide News: new bridge will be constructed with in twenty days Basteri in Kinnaur
किन्नौर: करोड़ों का पुल टूटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला किन्नौर के बटसेरी में 20 दिन के भीतर नया पुल तैयार किया जाएगा। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सांगला-छितकुल मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क के 300 मीटर हिस्से की भी जल्द मरम्मत की जाएगी। चीन-तिब्बत बॉर्डर पर भारतीय सेना और आईटीबीपी की तीन पोस्टें हैं। इन पोस्टों के लिए इसी मार्ग से सामग्री भेजी जाती है। लिहाजा, सरकार इस मार्ग को खोलने में देरी नहीं करना चाहती है। बीते रविवार को पहाड़ से चट्टानें गिरने की वजह से करोड़ों का पुल टूट गया है, जिससे बटसेरी गांव का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है।   

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग शिमला मैकेनिक यार्ड से बुधवार सुबह नए पुल का सामान बटसेरी के लिए भेजा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने बताया कि 20 दिन के भीतर नया पुल तैयार हो जाएगा। सेना के अलावा पर्यटकों और बागवानों के लिए भी  सांगला-छितकुल मार्ग महत्वपूर्ण है। इन दिनों सेब सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सरकार पुल और सड़क को बहाल करने में देरी नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed