फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal jankranti party pradesh adhyaksh Subash sharma press conference in Chamba

विस चुनाव 2022: हिमाचल जनक्रांति पार्टी युवाओं को देगी टिकट, प्रदेशाध्यक्ष ने किया एलान

Sat, 12 Mar 2022 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Mar 2022 06:00 PM IST
सार

हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता काबिज की और प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया।

विज्ञापन
Himachal jankranti party pradesh adhyaksh Subash sharma press conference in Chamba
हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से युवाओं को मौका दिया जाएगा और पचास प्रतिशत महिलाएं चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगी। स्थानीय एक निजी होटल में पत्रकारों से पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने यह बात कही। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम धन्ना जट्ट, महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष आशिता और जिला चंबा प्रभारी विमल कपूर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से सत्ता काबिज की और प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीबीएमबी से ही लगभग 15000 करोड़ रुपये लिए जाने हैं। मगर इस बारे में प्रदेश सरकारों की तरफ से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार बजट में नौकरी का प्रावधान तो करती है। मगर युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला चंबा में सरकार ने मेडिकल कॉलेज तो शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। चिकित्सकों के पद खाली होने से ग्रामीणों को उपचार के लिए टांडा, शिमला और चंडीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी बहुमत हासिल करती है तो प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाएं निशुल्क दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed