फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal hill area vegetables demand Increased in the mandis of the country, due to this, the price increased

देश की मंडियों में पहाड़ों की सब्जियों की बढ़ी डिमांड, इस वजह से बढ़े दाम

Sat, 22 May 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 May 2021 10:41 AM IST
सार

राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर, फूलगोभी और फ्रांसबीन सीजन के रिकॉर्ड दामों पर बिके। हालांकि मंडी में सब्जियों की कम आवक को भी दामों में तेजी का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
himachal hill area vegetables demand Increased in the mandis of the country, due to this, the price increased
कुल्लू मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के पश्चिमी राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते लोगों के लिए परेशानी का सबब साबित हुआ लेकिन उत्तर भारत में इसकी वजह से हुई बारिश के बाद पहाड़ों की सब्जियों की मांग में भारी इजाफा हुआ है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश के बाद मैदानी इलाकों की सब्जियों की फसल खराब होने से पहाड़ों की सब्जियों की मांग बढ़ गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर, फूलगोभी और फ्रांसबीन सीजन के रिकॉर्ड दामों पर बिके। हालांकि मंडी में सब्जियों की कम आवक को भी दामों में तेजी का कारण बताया जा रहा है। ढली मंडी में शुक्रवार को मटर अधिकतम 75 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 16 रुपये प्रति किलो और फ्रांसबीन 63 रूपये प्रति किलो के रिकॉर्ड रेट पर बिकी।
विज्ञापन


फसल की बढ़िया दाम मिलने से सब्जी उत्पादक खासे उत्साहित नजर आए। ढली मंडी में गोभी बेचने आए ठियोग के रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि इस सीजन में अब तक गोभी के रेट 3 से 8 रुपये प्रति किलो चल रहे थे, आज उनकी गोभी 12 से 15 रुपये प्रति किलो बिकी है। मंडी में मटर भी रिकॉर्ड 75 रुपये किलो के दाम पर बिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढली मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर और चियोग वेजिटेबल कंपनी के संचालक मनीष चौधरी ने बताया कि मैदानी इलाकों में बारिश के बाद सब्जी खराब होने से पहाड़ों की सब्जी की डिमांड बढ़ी है, जिससे दामों में तेजी आई है।


शुक्रवार को सब्जियों की आमद भी कम रही। आने वाले दिनों में भी सब्जियों के दामों में तेजी बने रहने की उम्मीद है।
महाराष्ट्र और बंगलूरू में भी बढ़ी मांगढली मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने बताया कि दिल्ली की गाजीपुर मंडी में पहाड़ की फूलगोभी और महाराष्ट्र, बंगलूरू की मंडियों में पहाड़ी मटर और फ्रांसबीन की मांग में इजाफा हुआ है।

मंडी में सब्जियों की आवक और दाम
सब्जी        आवक         दाम
मटर           785        30 से 75
गोभी          822         5 से 16
फ्रांसबीन     213         40 से 63
(सब्जियों की आवक क्विंटल और दाम प्रति किलो में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed