{"_id":"6400c5b9bc24f557a0088563","slug":"himachal-hamirpur-woman-duped-of-21-64-lakh-in-cyber-scam-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: फेसबुक पर विज्ञापन के लालच में आकर महिला ने गंवाए 21.64 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: फेसबुक पर विज्ञापन के लालच में आकर महिला ने गंवाए 21.64 लाख रुपये
Thu, 02 Mar 2023 09:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:20 PM IST
सार
फ्रेंचाइजी के प्रलोभन में आकर महिला ने एसबीआई बैंक की शाखा चकमोह से 17 फरवरी को कुल 21 लाख 64 हजार 674 रुपये कंपनी के खाते में भेजे। उसके बाद से कंपनी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला हमीरपुर में साइबर अपराध और धोखाधड़ी का एक और मामला न्यायालय के निर्देश पर थाना बड़सर में दर्ज हुआ है। मोनिका कुमारी निवासी गांव दलचेहड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि नोएडा की एक कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस कंपनी की प्रबंधक अनामिका चौबे की ओर से फेसबुक पर चलाए विज्ञापन को देखकर पीड़ित महिला ने एक फॉर्म भरा। फॉर्म भरने के बाद अनामिका चौबे ने दूरभाष पर कहा कि कंपनी का टर्नओवर 400 करोड़ है।
विज्ञापन
इसके बाद उसने जूम ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से कंपनी की फ्रेंचाइजी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। फ्रेंचाइजी के प्रलोभन में आकर महिला ने एसबीआई बैंक की शाखा चकमोह से 17 फरवरी को कुल 21 लाख 64 हजार 674 रुपये कंपनी के खाते में भेजे। उसके बाद से कंपनी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। महिला ने कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई और इस मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन
इस बारे में बड़सर थाना प्रभारी एसएचओ प्रवीण राणा ने कहा कि न्यायालय के निर्देशानुसार थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्वेषण सहायक उपनिरीक्षक पूर्ण भगत सिंह प्रभारी पुलिस चौकी दियोटसिद्ध की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन