फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Hamirpur News: Vigilance lodged FIR in HPSSC drawing Teacher Paperleak Case

कला अध्यापक पेपर लीक मामला: उमा आजाद की पड़ोसन पर भी एफआईआर

Fri, 03 Mar 2023 10:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Mar 2023 10:56 PM IST
सार

सुनीता देवी उमा आजाद की पड़ोसी है। उमा आजाद और निखिल आजाद ने सुनीता को परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur News: Vigilance lodged FIR in HPSSC drawing Teacher Paperleak Case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक के पेपर लीक मामले में शुक्रवार को विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज हो गई है। यह एफआईआर आयोग की पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, बेटे निखिल आजाद और प्राध्यापक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सुनीता देवी के खिलाफ हुई। सुनीता देवी उमा आजाद की पड़ोसी है। उमा आजाद और निखिल आजाद ने सुनीता को परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था।

विज्ञापन


एसआईटी की जांच में कला अध्यापक भर्ती में भी गड़बड़ी की पुष्टि हुई थी। इस संदर्भ में मामला दर्ज करने से पहले विजिलेंस ने अपने स्तर पर बारीकी से मामले की जांच की है। अब जल्द इस मामले में भी हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश होगा। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमापति जंवाल ने भी शुक्रवार को हमीरपुर विजिलेंस कार्यालय पहुंच कर चयन आयोग के मामलों समेत विभाग के अन्य मामलों की फीडबैक ली।
विज्ञापन


आयोग ने पोस्ट कोड 980 के तहत ड्राइंग शिक्षकों के 314 पदों को भरने 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी की थी। छंटनी परीक्षा के बाद 971 अभ्यर्थियों का 16 से 22 दिसंबर 2022 तक आयोजित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयन किया गया था, लेकिन अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ। इससे पहले कि भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होता, विजिलेंस ने भर्ती में गड़बड़ी का खुलासा कर दिया। इससे कला अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम भी लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग के मामले में विजिलेंस ने शुक्रवार को तीसरी एफआईआर दर्ज की है। अभी तक विजिलेंस थाना हमीरपुर में जेओए आईटी मामले में पहली और कंप्यूटर टीचर और जूनियर ऑडिटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज है।  मामले में आयोग की गोपनीय शाखा की पूर्व वरिष्ठ सहायक उमा आजाद समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है। इनमें चार को बीते माह हमीरपुर न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, जबकि उमा आजाद, नितिन आजाद, निखिल आजाद और संजीव कुमार 14 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हैं।

आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने के संदर्भ में अभी तक लिखित में आदेश नहीं मिले हैं। उधर, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेणू शर्मा ने कहा कि ड्राइंग मास्टर भर्ती परीक्षा मामले में शुक्रवार को आयोग के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज की गई है। आयोग के पूर्व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज करने के संदर्भ में अभी तक लिखित में आदेश नहीं मिले हैं।

भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं करने की मांग लेकर शिमला पहुंचे अभ्यर्थी

Himachal Hamirpur News: Vigilance lodged FIR in HPSSC drawing Teacher Paperleak Case

कला शिक्षकों की भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं करने की मांग लेकर शुक्रवार को सैकड़ों अभ्यर्थी शिमला पहुंचे। राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की गुहार लगाते हुए पेपर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अभ्यर्थियों ने स्कूलों में 100 विद्यार्थियों के होने पर ही कला शिक्षकों की भर्ती किए जाने की शर्त का भी विरोध किया।

बेरोजगार कला अध्यापक संघ के महासचिव विजय चौहान ने मुख्यमंत्री से कला अध्यापक के पदों की छंटनी परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 980 में कला शिक्षकों के 314 पद भरने की 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी की थी। छंटनी परीक्षा के बाद 971 अभ्यर्थियों का 16 से 22 दिसंबर 2022 तक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए चयन किया गया लेकिन, अभी तक इसका परिणाम जारी नहीं हुआ है।

इसी बीच विजिलेंस ने कला शिक्षक भर्ती को लेकर भी मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि मामले की जांच कर पेपर को बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। परीक्षा को रदद कर अन्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय ना किया जाए। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से इस परीक्षाओं की तैयारी में वो जुटे हैं। अब तो शिक्षक बनने के लिए तय अधिकतम आयु को भी कई पार गए हैं।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला अभ्यर्थियों ने रूंधे स्वर में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते बड़ी मुश्किलों के बीच उन्होंने परीक्षाएं दी हैं। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से सरकारी स्कूलों में कला शिक्षकों के रिक्त 1587 पदों को जल्द भरने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है। सरकार इस मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक संजय रतन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed