फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will adopt a three-pronged strategy to deal with the covid-19 epidemic

कोरोना महामारी से निपटने के लिए हिमाचल सरकार अपनाएगी त्रिस्तरीय रणनीति

Thu, 23 Apr 2020 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will adopt a three-pronged strategy to deal with the covid-19 epidemic
बैठक की अध्यक्षता करते सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रिस्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात गुरुवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के साथ आयुर्वेद विभाग के कार्यों समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान की जाएगी। इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखाई देने वाले कोरोना पीड़ित मरीजों को कोविड केयर केंद्रों, कम लक्षण वाले लोगों को कोविड स्वास्थ्य केंद्रों और कोविड के गंभीर रोगियों को चिन्हित कोविड अस्पतालों में रखा जा जाएगा।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट, मास्क और वेंटीलेटर इत्यादि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे लॉकडाउन खत्म होने के बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित स्थिति से साथ प्रभावशाली ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने देश और प्रदेश के अन्य भागों में फंसे हिमाचल के लोगों की घर वापसी के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया। अधिकारियों से इस संबंध में प्रभावशाली योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 8847 लोगों को निगरानी में रखा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 8847 लोगों को कोरोना वायरस के लिए निगरानी में रखा गया है। इनमें से 5637 लोगों ने 28 दिन का अपना निगरानी समय पूरा कर लिया है। 3210 लोग अभी भी निगरानी में हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को कोविड-19 के लिए 280 लोगों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए 3994 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।  

अधिकारियों ने भी दी जानकारी 
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि विभाग ने कोरोना के अतिरिक्त लोगों को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 01792227328 जारी किया है। सचिव आयुर्वेद जीके श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद विभाग वरिष्ठ नागरिकों को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाएगा। विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. निपुण जिंदल ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए की गई तैयारियों पर प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

राज्यपाल ने लिया कोविड-19 की स्थिति का जायजा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को मुख्य सचिव की उपस्थिति में आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। इसमें कोविड-19 को लेकर सरकार के उठाए प्रभावी कदमों की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जांच और देखभाल के लिए उन्हें अधिक सक्रिय करने की आवश्यकता है। कहा कि मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए उन्हें पीपीई किट तथा अन्य आवश्यक सुविधा सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने प्रदेश में कोरोना के अधिकांश निगेटिव मामले आने पर संतोष जताया। टेस्टिंग बढ़ाने पर भी जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में कृषि और बागवानी मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसानों को उनके उत्पाद के उचित दाम उपलब्ध हों। उत्पाद के लिए पैकेजिंग और परिवहन सुविधा को व्यापक तौर पर सुव्यवस्थित करने पर भी जोर दिया। राज्यपाल को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में लगभग 500 उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेलीमेडिसन सुविधा शुरू की गई है, जहां विशेषज्ञ परामर्श का प्रावधान किया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल को समय-समय पर उठाए कदमों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed