फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt honour Gulabi Devi for their selfless service

Solan News: मित्तियां की गुलाबी देवी को मिला निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मान

Sun, 05 Mar 2023 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Mar 2023 08:05 PM IST
सार

गुलाबी देवी मित्तियां और आसपास के गांवों में अब तक सौ से ज्यादा महिलाओं के प्रसव सफलता पूर्वक घर पर ही सामान्य तरीके से करवा चुकी हैं और यह सब कार्य बिना पैसा लिए करती हैं।

विज्ञापन
Himachal govt honour Gulabi Devi for their selfless service
गुलाबी देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

गुलाबी देवी ने कभी सोचा भी नहीं था कि किसी दिन उसे प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में इस तरह सम्मानित किया जाएगा, लेकिन जब उन्हें महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान मिला तो वह भावुक हो गईं। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र मित्तियां निवासी 65 वर्षीय गुलाबी देवी बिलकुल अनपढ़ हैं और कभी भी स्कूल नहीं गईं। करीब 45 साल पहले उनका विवाह मित्तियां में हुआ था। उस समय गांव के कोई सुविधा नहीं थी। कोई बीमार हो जाए या महिला के प्रसव में कोई समस्या हो जाए तो पालकी में उठाकर नालागढ़ लाना पड़ता था।

विज्ञापन


गुलाबी देवी की भी 4 बेटियां और दो बेटे हैं। गुलाबी ने बताया कि पहले गांव में बुजुर्ग महिलाएं दाई का काम करती थीं, लेकिन उनकी उम्र ज्यादा होने के कारण कहीं जा भी नहीं पाती थीं। इसलिए गुलाबी देवी ने फैसला किया कि वह इस काम को सीख कर इस परंपरा को कायम रखेंगी। गुलाबी देवी मित्तियां और आसपास के गांवों में अब तक सौ से ज्यादा महिलाओं के प्रसव सफलता पूर्वक घर पर ही सामान्य तरीके से करवा चुकी हैं और यह सब कार्य बिना पैसा लिए करती हैं।
विज्ञापन


अब गांव में आने जाने के साधन है और 104 नंबर की सुविधा है लेकिन फिर भी लोग उन पर विश्वास करते हैं। अगर उन्हें लगता है कि समस्या है तो वह तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह देती हैं और जरूरत पड़े तो नालागढ़ अस्पताल और कभी चंडीगढ़ तक स्वयं साथ जाती हैं। उनकी नि:स्वार्थ भाव से की जा रहीं सेवाओं को देखते हुए उसे बद्दी में आयोजित महिला दिवस समारोह में हिम गौरव सरोकार सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed