{"_id":"5e8f34f18ebc3e773e23250d","slug":"himachal-govt-gave-big-relief-to-56-thousand-workers-will-get-so-many-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार ने 56 हजार कामगारों को दी बड़ी राहत, मिलेंगे इतने हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार ने 56 हजार कामगारों को दी बड़ी राहत, मिलेंगे इतने हजार रुपये
Thu, 09 Apr 2020 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत 56 हजार से अधिक कामगारों को हिमाचल सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार इन कामगारों को चार-चार हजार रुपये देगी। कोरोना वायरस से चलते लगे कर्फ्यू के दौरान कामगारों को वित्तीय सहायता देने के लिए सरकार 11.31 करोड़ रुपये बैंकों में जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
कामगारों को मार्च और अप्रैल के लिए दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे। कामगार बैंक खातों के माध्यम से इस राशि को निकाल सकते हैं। बोर्ड के सीईओ मनोज तोमर ने बताया कि बोर्ड के पास 56,552 कामगार पंजीकृत हैं। यदि किसी कामगार को धनराशि नहीं मिलती है तो वे श्रम कार्यालय जहां वह पंजीकृत है संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन