फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Govt employees' hands dirty in chitta game, list of 24 sent to state govt

हिमाचल: चिट्टे के खेल में सरकारी कर्मचारियों के हाथ काले, 24 की सूची प्रदेश सरकार को भेजी

Mon, 25 Aug 2025 01:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Aug 2025 01:27 PM IST
सार

शिमला पुलिस के मिशन क्लीन के तहत एनडीपीएस के मामलों में कई ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Himachal: Govt employees' hands dirty in chitta game, list of 24 sent to state govt
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के अवैध कारोबार में युवाओं के साथ ही सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। शिमला पुलिस के मिशन क्लीन के तहत एनडीपीएस के मामलों में कई ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हैरानी इस बात की है कि ऐसे मामलों में पुलिस के कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। शिमला पुलिस अभी तक दो पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त भी कर चुकी है। इस कड़ी कार्रवाई का मकसद समाज में संदेश देना है कि चिट्टे के अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पिछले दिनों पुलिस ने 24 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची प्रदेश सरकार को भी भेजी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

इसमें नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त ऐसे लोगों का ब्योरा साझा करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इस साल मिशन भरोसा के तहत विशेष अभियान चलाया है। इसमें अभी तक करीब 180 मामलों में 400 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें संदीप शाह, शाही महात्मा, बूटा सिंह, गुरमीत गिरोह, विजय सोनी जैसे अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह शामिल हैं। अभी तक की जांच में इन गिरोहों की करोड़ों की चिट्टा तस्करी की बात सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक, डॉक्टर और पुलिस कर्मी भी पकड़े
शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। चिंता की बात यह है कि नशे की लत का शिकार होकर हर वर्ग के लोग इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। पुलिस शिक्षक, डॉक्टर और पुलिस कर्मियों के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह नशा अपने पैर पसार चुका है। शिमला जिले में शहर से ज्यादा रोहडू, ठियोग, रामपुर, जुब्बल और कोटखाई क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

पंजाब में भी मामले दर्ज
पकड़े गए कई ऐसे लोग भी हैं, जिनके खिलाफ पंजाब में भी मामले दर्ज हैं। दिल्ली से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे नाइजीरियन मूल के लोगों को भी कई मामलों में पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों से पकड़े हैं बड़े सप्लायर
शिमला समेत प्रदेश में चिट्टे की सबसे अधिक तस्करी पंजाब राज्य से हो रही है। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से भी चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाकों से भी बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed