{"_id":"63d6695f57237b5f93377b3a","slug":"himachal-government-invites-suggestions-for-budget-2023-24-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सरकार ने वार्षिक बजट 2023-24 के लिए 15 फरवरी तक मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सरकार ने वार्षिक बजट 2023-24 के लिए 15 फरवरी तक मांगे सुझाव
Sun, 29 Jan 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:11 PM IST
सार
वार्षिक बजट 2023-24 के लिए सुझाव 15 फरवरी तक ई-मेल के माध्यम से अथवा सचिव वित्त के कार्यालय को पत्र के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बजट को और अधिक लोक केंद्रित बनाने के उद्देश्य से समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता और विचारों का समावेश जरूरी है। राज्य सरकार ने आम जनमानस, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
ये सुझाव 15 फरवरी तक ई-मेल के माध्यम से budgetidea.hp@gmail.com अथवा सचिव वित्त के कार्यालय को पत्र के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वित्त विभाग के वेबपोर्टल पर भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन
बजट के लिए सुझाव राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, व्यय नियंत्रण और अन्य संबद्ध मामलों पर दिए जा सकते हैं। इससे बजट निर्माण में पारदर्शिता, खुलापन, प्रतिक्रियात्मक और सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन