फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal government increase budget limit to purchase digital device for administrative secretary

Himachal News: एक लाख तक के डिजिटल डिवाइस खरीद सकेंगे अब प्रशासनिक सचिव

Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Nov 2023 11:16 AM IST
सार

प्रयोग करने के चार साल बाद डिजिटल डिवाइस संबंधित प्रशासनिक सचिव का हो जाएगा।

विज्ञापन
himachal government  increase budget limit to purchase digital device for administrative secretary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश सरकार के प्रशासनिक सचिव अब एक लाख रुपये तक की कीमत के डिजिटल डिवाइस खरीद सकेंगे। प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए खरीद राशि को 15 हजार रुपये बढ़ा दिया है। पहले 85 हजार रुपये की कीमत के डिजिटल डिवाइस खरीदने की छूट थी। इन डिवाइस की खरीद के लिए सरकार की ओर से धनराशि दी जाएगी। प्रयोग करने के चार साल बाद डिजिटल डिवाइस संबंधित प्रशासनिक सचिव का हो जाएगा।

विज्ञापन


चार साल की अवधि पूरे होने से पहले प्रशासनिक सचिव इस डिवाइस को बुक वैल्यू आधार पर खरीद भी सकेंगे। वित्त विभाग की मंजूरी लेकर डिजिटल टेक्नालॉजी और गवर्नेंस विभाग ने इस बाबत सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि चार साल तक डिजिटल डिवाइस सरकारी संपत्ति होगी। चार वर्ष तक संबंधित सचिव डिवाइस के रखरखाव के लिए जिम्मेवार होगा। एक बार डिवाइस खरीदने वाला सचिव आगामी चार वर्ष तक नया डिवाइस खरीदने के लिए पात्र नहीं होगा।
विज्ञापन


जिन चार वर्ष के लिए डिवाइस दिया जाएगा, उस अवधि में अगर सचिव की सेवानिवृत्ति होती है या वह प्रतिनियुक्ति पर प्रदेश से बाहर जाते हैं तो उन्हें बुक वैल्यू के आधार पर डिवाइस खरीदने की छूट भी मिलेगी। अगर किसी सचिव को पुराना डिजिटल डिवाइस खरीदे हुए अभी चार वर्ष नहीं हुए होंगे तो वह नई खरीद के लिए पात्र नहीं होंगे। प्रशासनिक सचिव एक बार डिवाइस खरीदने के बाद अपने अधीन किसी भी विभाग से नया डिवाइस अपने प्रयोग के लिए नहीं खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डिवाइस की कर सकेंगे खरीद
डिजिटल डिवाइस के तहत लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड, फैबलेट, नोटपैड, नोटबुक, नेटबुक, मोबाइल फोन, मैकबुक, प्रिंटर और यूपीएस की खरीद कर सकेंगे।

यह हैं प्रशासनिक सचिव
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सलाहकार निशा सिंह और संजय गुप्ता, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, भरत खेड़ा, आरडी नजीम, मनीष गर्ग, देवेश कुमार, सचिव डॉ. अमनदीप गर्ग, नंदिता गुप्ता, डॉ. अभिषेक जैन, एम सुधा देवी, प्रियंका बासु, सीपाल रासु, मीरा मोहंती, प्रियतु मंडल और राकेश कंवर प्रशासनिक सचिवों में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed