Hamirpur News: चयन आयोग को भंग करने के 11 दिन बाद भी शिमला शिफ्ट नहीं हुआ रिकॉर्ड
प्रदेश सरकार ने 21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया था लेकिन अभी तक लोक सेवा आयोग शिमला में कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों का रिकॉर्ड नहीं पहुंच पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भंग करने के 11 दिन बाद भी न तो यहां से विभिन्न भर्तियों का रिकॉर्ड प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला शिफ्ट हो पाया है। और न ही हमीरपुर आयोग में सेवारत कर्मचारियों की अन्य विभागों में समायोजन का कार्य मुकम्मल हो पाया है। जिसके चलते कर्मचारियों और अभ्यर्थियों में उहापोह वाली स्थिति बनी हुई है। 23 दिसंबर 2022 को आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। विजिलेंस में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद प्रदेश सरकार ने 26 दिसंबर को चयन आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया।
लेकिन इस दौरान कंप्यूटर टीच और जूनियर ऑडिटर भर्ती का पेपर भी लीक होने का खुलासा विजिलेंस ने कर दिया। इसके अलावा एसआईटी के पास दो दर्जन से अधिक विभिन्न पोस्ट कोड की भर्तियों की शिकायतें मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने 21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया।
साथ ही सरकार ने यहां सेवारत कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित करने के लिए कॉमन पूल बनाने तथा हमीरपुर आयोग के माध्यम से आयोजित सभी भर्तियों को प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से संचालित करने की घोषणा की। लेकिन अभी तक न तो लोकसेवा आयोग शिमला में कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों का रिकॉर्ड पहुंच पाया है और न ही कर्मचारियों को अन्य विभागों में समायोजित किया जा सका है।
फरवरी माह का वेतन अभी तक चयन आयोग के कर्मचारियों को नहीं मिला है। जबकि आयोग के माध्यम से आयोजित विभिन्न भर्तियों के करीब डेढ़ हजार से अधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं। यह रिकॉर्ड कैसे और कहां शिफ्ट होगा, इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है। कब तक भर्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी, लाखों बेरोजगार युवक इसका इंतजार कर रहे हैं। उधर, चयन आयोग के ओएसडी अनुपम कुमार ने कहा कि उन्होंने गत दिवस ही कार्यभार संभाला है। आयोग की कार्यप्रणाली को समझने के बाद ही कुछ कह सकते हैं।
अवर सचिव सेवानिवृत्त, तीन अन्य भी हो रहे सेवानिवृत्त
चयन आयोग के अवर सचिव युद्धवीर सिंह आयोग के बाहर से ही 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्त पर अन्य विभागों की तरह कोई भी अधिकारी-कर्मचारी शामिल नहीं हुआ और न ही सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन हो पाया। जबकि आयोग के अधीक्षक प्रीतम चंद 31 मार्च को, सहायक रजिस्ट्रार निर्मिल सिंह 30 मई जबकि आयोग का वाहन चालक जून माह में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।