फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal gets 200 new doctors, now there will be no problem in small hospitals

हिमाचल को मिले 200 नए डॉक्टर, अब छोटे अस्पतालों में नहीं होगी दिक्कत

Wed, 22 Jan 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal gets 200 new doctors, now there will be no problem in small hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

 हिमाचल सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 200 नए मेडिकल अधिकारियों (एमबीबीएस) की तैनाती की है। बुधवार को सरकार ने इन डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर तीन दिन में ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। हर जिले में मरीजों की संख्या के हिसाब से डॉक्टर दिए गए हैं। इनकी तैनाती से प्रदेश में काफी हद तक विशेषज्ञों की कमी दूर होगी और लोगों को घर के नजदीक बेहतर उपचार मिलेगा। 

विज्ञापन


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), टांडा और नाहन मेडिकल कालेजों में भी इन डॉक्टरों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने धर्मशाला शीतकालीन सत्र में 200 डॉक्टरों की तैनाती की बात कही थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हर स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक डॉक्टर की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 5 से 6 डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है ताकि मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज न आना पड़े। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि इनकी तैनाती से प्रदेश में काफी हद तक डॉक्टरों की कमी दूर हो गई है। मेडिकल कॉलेजों में भी डाक्टरों का स्टाफ पूरा हो गया है। 

विज्ञापन

डॉक्टरों को मिलेगा 26,250 रुपये मानदेय 

इन एमबीबीएस डॉक्टरों का मानदेय 26250 रुपये प्रतिमाह रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थान के 8 अप्रैल 2013 और 28 जनवरी  2019 को जारी पत्र में तय वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे।  

हर जिले को नए डॉक्टर दिए गए हैं। डाक्टरों की कमी दूर की गई है। स्वास्थ्य संस्थान में पैरा मेडिकल स्टाफ को भी भरा जा रहा है। जहां डाक्टरों की तैनाती की गई है, उन्हें तय स्थान पर ही ज्वाइनिंग देनी होगी। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed