फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Four accused arrested in Maharashtra in three cases of cyber fraud, Rs 15 lakh recovered

हिमाचल: साइबर ठगी के तीन मामलों में महाराष्ट्र में चार आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख किए रिकवर

Thu, 24 Jul 2025 01:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jul 2025 01:43 PM IST
सार

 ठगी मामलों में टीम ने महाराष्ट्र में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से साइबर टीम ने रिकवरी भी की है और आरोपियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Himachal: Four accused arrested in Maharashtra in three cases of cyber fraud, Rs 15 lakh recovered
साइबर ठगी के खिलाफ महिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर क्राइम पुलिस थाना उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत ठगी मामलों में टीम ने महाराष्ट्र में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से साइबर टीम ने रिकवरी भी की है और आरोपियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इन आरोपियों तीन जिला कांगड़ा, चंबा और ऊना में लोगों से 1.38 करोड़ रुपये की ठगी की थी। वहीं इनसे 15 लाख रुपये की रिकवरी भी साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम ने की है।

विज्ञापन

 

जिला कांगड़ा के पालमपुर के भट्टू समूला गांव निवासी एक व्यक्ति से 40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी वर्ष 2023 में हुई थी। इसमें लाखों रुपये कमाने का लालच पीड़ित को दिया गया था। एक अन्य मामले में 22 लाख रुपये की ठगी की गई थी। वहीं डिजिटल अरेस्ट मामले में 76 लाख रुपये की ठगी का मामला साइबर क्राइम पुलिस थाना में दर्ज हुआ था। इन मामलों में जांच के दौरान हिमाचल से एक टीम महाराष्ट्र गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां पर दीपक चीमा को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के समक्ष पेश किया। आरोपी से पांच लाख रुपये की राशि रिकवर की गई। दूसरे मामले में आशीष को गिरफ्तार किया और कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट मामले में दो आरोपी पुनीत जैन और अभिषेक थोरवे को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

इन दोनों आरोपियों से पांच-पांच लाख रुपये रिकवर किए गए। उधर, एएसपी साइबर क्राइम थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि थाना में दर्ज तीन साइबर ठगी मामलों में टीम महाराष्ट्र गई थी। इन मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उन्हें नोटिस दिए हैं। टीम ने आरोपियों से राशि भी रिकवर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed