फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal flash floods 2023 cm sukhvinder singh sukhu meet pm narendra modi demands Special Economic Package

CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू को पीएम ने दिया आश्वासन, रिपोर्ट के आधार पर देंगे वित्तीय सहायता

Fri, 04 Aug 2023 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
himachal flash floods 2023 cm sukhvinder singh sukhu meet pm narendra modi demands  Special Economic Package
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता देंगे। केंद्र सरकार ने हाल ही में हिमाचल में बारिश, बाढ़ और बादल फटने से हुई क्षति का आकलन करने के लिए टीम भेजी थी। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों और पुलों के बह जाने, जलापूर्ति व सिंचाई योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों सहित सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने नेशनल हाईवे निर्माण के चलते आई बाढ़ से लारजी विद्युत परियोजना को हुए नुकसान से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि परियोजना को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मलबा नदी में फेंकने से ऐसा हुआ है। मुख्यमंत्री ने राहत एवं पुनर्वास अभियान में तेजी लाते हुए राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी से राजनीतिक और विकास के मुद्दों पर चर्चा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश में चलाए जा रहे राहत कार्यों से भी अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक व विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में तीन नए मंत्रियों और निगम-बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर भी सुक्खू और राहुल के बीच चर्चा हुई।



सुक्खू ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य के विकास एवं उन्नति में उनसे सहयोग का आग्रह किया। नड्डा ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed