फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election results, 24,473 people voted for NOTA in Himachal, did not trust any party

himachal election 2022: हिमाचल में 24,473 लोगों ने चुना नोटा, किसी भी दल पर नहीं जताया भरोसा

Thu, 08 Dec 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Dec 2022 08:14 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में 24,473 लोगों ने किसी भी दल के प्रत्याशी पर भरोसा न जताते हुए नोटा को वोट डाला। सबसे ज्यादा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 669 लोगों ने नोटा को चुना।

विज्ञापन
himachal election results, 24,473 people voted for NOTA in Himachal, did not trust any party
नोटा का बटन। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में 24,473 लोगों ने किसी भी दल के प्रत्याशी पर भरोसा न जताते हुए नोटा को वोट डाला। सबसे ज्यादा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 669 लोगों ने नोटा को चुना। दूसरे नंबर पर सोलन विस क्षेत्र में 634, नालागढ़ में 590, चौपाल में 550 और चंबा में 539 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को वोट न देते हुए नोटा का बटन दबाया। यही नहीं, प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में 5 से 7 कर्मचारियों ने बैलेट पेपर से भी नोटा को पसंद किया। लाहौल-स्पीति में सबसे कम 67 लोगों ने नोटा दबाया। आनी में 520 लोगों ने नोटा दबाया। इसमें 5 कर्मचारी भी हैं। अर्की में 466, बल्ह से 498, बंजार में 492, बड़सर में 297, भरमौर में 343, भटियात में 468, भोरंज में 293, बिलासपुर में 269, चिंतपूर्णी में 355 लोगों ने नोटा दबाया। चुराह में 394, डलहौजी में 382, द्रंग में 579, देहरा में 472, धर्मपुर में 216, धर्मशाला में 438, दून में 224, फतेहपुर में 185 नोटा वोट पड़े।

विज्ञापन


फतेहपुर और गगरेट में तीन निर्दलियों से ज्यादा नोटा को वोट पड़े। गगरेट में 404 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। घुमारवीं में 242, हमीरपुर में 246, हरोली में 175, इंदौरा में 482, जयसिंहपुर में 298, जसवां परागपुर में 259, ज्वालामुखी में 201, जवाली में 373, झंडूता में 241, जोगिंद्रनगर में 377, जुब्बल-कोटखाई में 187, कांगड़ा में 464, करसोग में 363, कसौली में 348, कसुम्पटी में 335, किन्नौर में 223, कुल्लू में 346, मनाली में 238, मंडी में 448, नाचन में 456, नादौन में 192, नगरोटा में 385, नाहन में 470, नालागढ़ में 590, नूरपुर में 302, पच्छाद में 466, पालमपुर में 382, पांवटा साहिब में 495, रामपुर में 377, रोहडू़ में 413, सरकाघाट में 342, सराज में 292, शाहपुर में 519, शिलाई में 525, शिमला में 237, शिमला ग्रामीण में 293, नयनादेवी में 221, रेणुकाजी में 485, सुजानपुर में 237, सुलह में 394, सुंदरनगर में 211, ठियोग में 349 और ऊना में 240 लोगों ने नोटा दबाकर किसी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया।         

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed