Himachal Election: 12 घंटे के भीतर ही कांग्रेस भाजपा ने फिर बदले होर्डिंग
लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वॉर छिड़ा है। दोनों दल होर्डिंग लगाने के लिए हजारों रुपये किराया खर्च रहे हैं। शहर के लोग भी इन होर्डिंग को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजे ले रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच कांग्रेस-भाजपा की होर्डिंग वॉर चरम पर पहुंच गई है। शिमला की प्राइम लोकेशन लिफ्ट कार पार्किंग पर 12 घंटे के बीच दोनों दलों ने एक बार फिर होर्डिंग बदल कर एक दूसरे पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने होर्डिंग पर नया नारा दिया है ‘कांग्रेस 60 बीजेपी 8, जीत रही है कांग्रेस’। भाजपा ने भी होर्डिंग के जरिये कांग्रेस पर तंज कसा है। कांग्रेस ने 5 नवंबर को ‘आ रही है कांग्रेस’ होर्डिंग लगाई थी जिसके सामने भाजपा ने व्यंग्यात्मक तरीके से जयराम जी के शपथ ग्रहण में लिखकर होर्डिंग लगा दी।
पूरा वाक्य बना, जयराम जी के शपथ ग्रहण में आ रही है कांग्रेस। दूसरे ही दिन कांग्रेस ने अपना होर्डिंग बदल कर लिखवा दिया, शपथ का सपना टूटेगा क्योंकि आ रही है कांग्रेस। 8 नवंबर की सुबह भाजपा ने होर्डिंग के लिए नई जगह किराये पर लेकर कांग्रेस के होर्डिंग के ठीक सामने नया होर्डिंग लगाया, ‘फिर से विपक्ष में’। पूरा वाक्य बना, शपथ का सपना टूटेगा क्योंकि आ रही है कांग्रेस, फिर से विपक्ष में।कांग्रेस ने बिना समय गवांए दोपहर 12:30 बजे फिर से अपना होर्डिंग बदलवा दिया। नए होर्डिंग में नारा दिया ‘कांग्रेस 60 बीजेपी 8, जीत रही है कांग्रेस’। लिफ्ट कार पार्किंग पर भाजपा और कांग्रेस में होर्डिंग वॉर छिड़ा है। दोनों दल होर्डिंग लगाने के लिए हजारों रुपये किराया खर्च रहे हैं।
सोशल मीडिया में खूब चर्चा
लिफ्ट कार पार्किंग कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के ठीक सामने हैं। चुनाव के चलते इन दिनों कांग्रेस के बड़े नेताओं का राजीव भवन में खूब आना-जाना चल रहा है। राजीव भवन की पार्किंग से लेकर प्रदेशाध्यक्ष के कमरे और सम्मेलन कक्ष की खिड़कियों से लिफ्ट कार पार्किंग पर लगे होर्डिंग सामने दिखते हैं। शहर के लोग भी इन होर्डिंग को लेकर सोशल मीडिया में खूब मजे ले रहे हैं।
एक ही कंपनी के पास है विज्ञापन का ठेका
लिफ्ट कार पार्किंग पर विज्ञापन का ठेका एक ही निजी कंपनी के पास है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के होर्डिंग बनाने और लगाने का काम यही कंपनी देख रही है। होर्डिंग को लेकर भाजपा कांग्रेस में चल रहे कंपीटीशन का सीधा फायदा होर्डिंग बनाने वाली कंपनी को मिल रहा है।