{"_id":"6374f820261f8866ad74196a","slug":"himachal-election-fir-registered-for-making-fake-letter-viral-in-the-name-of-state-congress-incharge-rajeev-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नाम से फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नाम से फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज
Wed, 16 Nov 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Nov 2022 08:19 PM IST
सार
मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में सीआईडी थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के दिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पत्र वायरल करने के मामले में सीआईडी थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह ने यह शिकायत की थी। इसके तहत सीआईडी ने आईपीसी की धारा 468, 469, 471, 472, 34 और 120 बी के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 12 नवंबर को सोशल मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के नाम से एक पत्र वायरल हुआ था।
विज्ञापन
यह फर्जी पत्र राजीव शुक्ला के नाम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम लिखा गया था। इसमें कहा था कि कार्यकर्ताओं के विशेषण और सर्वेक्षण के बाद जो अंतिम स्थिति सामने आ रही है, उसके अनुसार भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। पत्र में सीपीआई (एम) और निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सीटें मिलने का उल्लेख किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग, प्रदेश पुलिस महानिदेशक, सीआईडी अधिकारियों को शिकायत की गई थी। इस पर चुनाव आयोग ने भी पुलिस विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। अब सीआईडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन