फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Election 2022: Sujanpur Assembly Seat Profile And History

Sujanpur Assembly Seat: सुजानपुर में इस बार तीन राणा के बीच मुकाबला, 2017 में पूर्व सीएम धूमल हारे थे

Tue, 29 Nov 2022 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Nov 2022 01:48 PM IST
सार

पूर्व सैनिक कैप्टन रणजीत राणा भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन की नजर पूर्व सैनिकों के वोटों पर है। अगर भाजपा का कैडर वोट और पूर्व सैनिकों का साथ मिला तो इस बार बाजी पलट सकती है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Sujanpur Assembly Seat Profile And History
राजेंद्र राणा, कैप्टन रणजीत राणा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पूर्व सैनिकों की भूमिका इस बार तुरुप के पत्ते की तर्ज पर होगी। इसके पीछे का कारण है इस बार सेना मेडल विजेता कैप्टन रणजीत सिंह का भाजपा से बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरना। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सैनिकों की संख्या जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। यहां करीब सात हजार से अधिक पूर्व सैनिक हैं।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र वर्ष 2012 में अस्तित्व में आया है। हमीरपुर और बमसन विधानसभा क्षेत्रों को काटकर इस नए विधानसभा क्षेत्र का निर्माण हुआ। दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल पूर्व में बमसन विस क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे। लेकिन बमसन के खत्म होने और सुजानपुर के रूप में नया विस क्षेत्र बनने से प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर से वर्ष 2012 का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन वर्ष 2017 में पार्टी हाईकमान ने धूमल को हमीरपुर के बजाय सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते वह यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा से महज 1919 मतों से हार गए। जबकि 2012 में जब पहली बार सुजानपुर विस क्षेत्र अस्तित्व में आया तो यहां से राजेंद्र राणा ने निर्दलीय चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी उर्मिल ठाकुर और कांग्रेस की अनीता वर्मा को हराया था। लेकिन 2014 में राजेंद्र राणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया और उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर केंद्रीय मंत्री अनुराग के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन यहां राजेंद्र राणा को हार का सामना करना पड़ा।

लोस चुनावों के साथ ही सुजानपुर में उपचुनाव हुए और राणा की पत्नी अनीता राणा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन अनीता राणा यहां भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर से चुनाव हार गईं। इस तरह सुजानपुर में 2012 में निर्दलीय, 2014 उपचुनाव में भाजपा और 2017 विस चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया।

लेकिन इस बार यहां धूमल के बजाय पूर्व सैनिक कैप्टन रणजीत राणा भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कैप्टन की नजर पूर्व सैनिकों के वोटों पर है। अगर भाजपा का कैडर वोट और पूर्व सैनिकों का साथ मिला तो इस बार बाजी पलट सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी से अनिल राणा चुनाव मैदान में हैं। दिचलस्प बात है कि इस बार के चुनावों में सुजानपुर विस क्षेत्र में तीन राणाओं के बीच जंग होगी। देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन जीत का परचम लहराएगा।


73.66 फीसदी मतदान
सुजानपुर विस क्षेत्र में 73.66 फीसदी मतदान हुआ है। कुल 73,210 में से 53,924 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 29,787 महिला, जबकि 24,137 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed