फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal election 2022, Shanta Kumar said that Elections should be held once in five years in the country

Kangra: शांता कुमार बोले- देश में पांच साल में एक बार होने चाहिए सभी चुनाव

Sat, 26 Nov 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Nov 2022 06:15 PM IST
सार

विश्व के दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता। संविधान के अनुसार चुनाव पांच साल में एक बार होने चाहिए। भारत में 1967 तक पूरे देश के सभी चुनाव पांच साल में एक बार होते थे। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Shanta Kumar said that Elections should be held once in five years in the country
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत में लोकतंत्र केवल चुनाव तंत्र बनकर रह गया है। विश्व के दूसरे देशों में ऐसा नहीं होता। संविधान के अनुसार चुनाव पांच साल में एक बार होने चाहिए। भारत में 1967 तक पूरे देश के सभी चुनाव पांच साल में एक बार होते थे। कहा कि भारत में हर साल एक या कुछ प्रदेशों में चुनाव होते हैं। इसके लिए पूरे देश की सभी पार्टियां और सभी नेता उलझ जाते हैं। हर पार्टी के देशभर के नेता उन प्रदेशों में पूरा समय लगाते हैं। करोड़ों-अरबों रुपये खर्च होते हैं। इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव थे। पूरे देश की पूरी राजनीति उलझी रही। अगले साल 10 प्रदेशों में चुनाव हैं। 2024 में सात प्रदेशों के साथ लोकसभा के चुनाव हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल और गुजरात से निवृत्त होकर पूरे देश की राजनीति दो साल में 17 विधानसभा और लोकसभा के चुनाव के लिए उलझ जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश, एक चुनाव की बात कही है। उसे जल्द लागू करना बहुत आवश्यक है। कानून बदलकर पांच साल में देश के सभी चुनाव केवल एक बार हों। तीन महीनों का समय चुनाव के लिए रखा जाए। पंचायत से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक बार हो जाएं। कोई स्थान किसी कारण खाली हो तो उपचुनाव का प्रावधान भी समाप्त कर दिया जाए। वहां चुनाव में दूसरे नंबर पर आने वाले व्यक्ति को विजयी घोषित कर दिया जाए। सरकार बदलना चाहते हैं तो बताना पड़ेगा कि नई सरकार कैसे होगी। इसके बाद भी किसी प्रदेश की सरकार टूट जाए तो वहां बाकी समय के लिए राष्ट्रपति शासन हो। इस नियम से ही दलबदल समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed