फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022 JP Nadda Cast vote in vijaypur bilaspur

Himachal Election: जेपी नड्डा ने विजयपुर में डाला वोट, बोले- आज का दिन त्योहार का

Sat, 12 Nov 2022 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Nov 2022 06:29 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मुझे अपने गांव के प्राइमरी स्कूल में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और परिवार के साथ मतदान किया। 

विज्ञापन
himachal election 2022 JP Nadda Cast vote in vijaypur bilaspur
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विजयपुर बूथ नंबर 53 पर शनिवार सुबह 11.45 बजे अपने परिवार के आठ अन्य सदस्यों के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि मैं भी एक मतदाता हूं। यह मेरी गृह पंचायत है। मुझे अपने गांव के प्राइमरी स्कूल में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और परिवार के साथ मतदान किया। मैं लाइन में खड़ा होकर मतदान कर रहा था, तो लोगों ने कहा कि आप आगे आएं और वोट दें। जहां तक सवाल है चुनाव का, मैं सुबह से जो वातावरण देख रहा हूं तो मैंने लोगों में उत्साह देखा, वो उत्साह सही दिशा से सही बात को लेकर है। 

विज्ञापन


नड्डा के पिता नहीं कर पाए मतदान
स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते नड्डा के पिता पिछले कई माह से दिल्ली में हैं। वह बिलासपुर नहीं आ सके, जिसके चलते वोट नहीं डाल सके। उनके पौत्र हरीश नड्डा ने बताया कि दादा जी की हालत ऐसी नहीं थी कि उन्हें बिलासपुर लाया जा सके। कहा कि उनकी दादी, बुआ ने कुल्लू में 106 साल की उम्र में वोट दिया। 
विज्ञापन


बूथ पर पुराने मित्र से मिले 
नड्डा विजयपुर में वोट डालने गए तो वहां पर वह अपने पुराने मित्र से मिले। मित्र को देखते ही नड्डा ने उन्हें गले लगाया और हाल-चाल पूछा। वहीं, उनके मित्र ने उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं से लिया आशीर्वाद 
नड्डा ने बूथ पर गांव की दो बुजुर्ग महिलाओं जय देवी और सिमरो के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बुजुर्ग महिलाओं ने नड्डा से बात की और कहा कि जिस तरह से नड्डा ने प्रदेश के लिए काम किया है, वह इस चुनाव में विजयी होंगे। 

मानसिक रूप से कमजोर बच्चे से की बात
नड्डा बूथ पर आए मानसिक रूप से कमजोर बच्चे से भी मिले। उन्होंने उसका हालचाल जाना।  

क्या बोलीं मल्लिका नड्डा
नड्डा की धर्मपत्नी डॉक्टर मल्लिका नड्डा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed