फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Election 2022: Hamirpur Assembly Seat Profile And History

Hamirpur Assembly Seat: हमीरपुर सदर में भाजपा-कांग्रेस ही जीती, इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

Tue, 29 Nov 2022 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Nov 2022 01:24 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में नौ बार भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता, जबकि महज दो बार ही कांग्रेस को इस सीट पर सफलता मिल पाई है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Hamirpur Assembly Seat Profile And History
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, आशीष शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर को भाजपा की जिताऊ सीट के नाम से जाना जाता है। इसकी वजह है इस सीट पर भाजपा का मजबूत संगठन। जबकि तीसरे मोर्चे व निर्दलीयों को हमीरपुर सीट पर कभी सफलता नहीं मिली। निर्दलीय चुनाव लड़ने के दौरान वर्तमान विधायक नरेंद्र ठाकुर को भी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार रोमांचक त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

विज्ञापन

 

यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट

विज्ञापन

पिछले 11 चुनावों की बात करें तो यहां नौ बार भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता, जबकि महज दो बार ही कांग्रेस को इस सीट पर सफलता मिल पाई है। वर्ष 1977 से 1995 तक भाजपा के कदावर नेता ठाकुर जगदेव चंद यहां से लगातार पांच बार चुनाव जीते। यहां से कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर अनीता वर्मा दो बार चुनाव जीतीं। वर्ष 2008 से अभी तक पिछले पंद्रह सालों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस बार कांग्रेस ने युवा चेहरे एवं चिकित्सक डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा पर दांव खेला है। तो वहीं सीपीआईएम से डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, आम आदमी पार्टी से सुशील सुरोच, बसपा से प्रवीण कौशल, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से अभिनय भारद्वाज और निर्दलीय आशीष शर्मा व आशीष कुमार समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्व मंत्री जगदेव चंद ठाकुर के पुत्र एवं वर्तमान भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र ठाकुर लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं और इस बार जीत की हैट्रिक के प्रयास में हैं। तो वहीं अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में जीत के लिए मैदान में डटे हुए हैं। निर्दलीय आशीष शर्मा भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के उम्मीदवारों के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधता है यह चुनाव परिणामों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।


68.90 फीसदी मतदान
12 नवंबर को हमीरपुर विस क्षेत्र में कुल 75,435 में से 51,971 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 27792 महिला, जबकि  24178 पुरुष मतदाता शामिल रहे। 68.90 फीसदी मतदान हुआ।

यह लोग कर चुके हैं हमीरपुर का प्रतिनिधित्व
1977-1982    जगदेव ठाकुर
1982-1985    जगदेव ठाकुर
1985-1990    जगदेव ठाकुर
1990-1993    जगदेव ठाकुर
1993-1995    जगदेव ठाकुर
1995-1998    अनीता वर्मा (उपचुनाव)
1998-2003    उर्मिल ठाकुर
2003-2008    अनीता वर्मा
2008-2012    उर्मिल ठाकुर    
2012-2017    प्रेम कुमार धूमल    
2017-2022    नरेंद्र ठाकुर

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed