फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal election 2022, Congress candidates First list release latest news today

Himachal Election: कांग्रेस ने तय किए 35 प्रत्याशियों के नाम, 11 सीटों पर नहीं बनी सहमति

Tue, 27 Sep 2022 09:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Sep 2022 09:16 PM IST
सार

मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी ने सभी 68 में से 46 विधानसभा सीटों पर मंथन किया। 46 में से 11 सीटों पर सहमति नहीं बन सकी। 

विज्ञापन
himachal election 2022, Congress candidates First list release latest news today
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव और राजस्थान में हो रहे हंगामे के बीच पार्टी आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 35 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी ने सभी 68 में से 46 विधानसभा सीटों पर मंथन किया। 46 में से 11 सीटों पर सहमति नहीं बन सकी। प्रत्याशियों की घोषणा जल्द होगी। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई बैठक दोपहर 3:00 बजे तक चली। अब बाकी 33 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में आम राय बनाने के बाद अंतिम मंजूरी के लिए नाम केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजे जाएंगे। मंगलवार को हुई बैठक में वर्तमान 20 विधायकों को दोबारा प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया गया। इनके अलावा तीन पूर्व मंत्रियों कौल सिंह ठाकुर को द्रंग, चंद्र कुमार को जवाली और प्रकाश चौधरी को बल्ह से टिकट देने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM HP Visit: 5 अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करने के बाद कुल्लू दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे मोदी
विज्ञापन


पांच पूर्व विधायक रामकुमार चौधरी को दून, किरनेश जंग को पांवटा साहिब, सोहनलाल को सुंदरनगर, कुलदीप पठानिया को भटियात और राजेश धर्माणी को घुमारवीं से प्रत्याशी बनाया जाएगा। पच्छाद से दयाल प्यारी, झंडूता से विवेक कुमार, नगरोटा से रघुवीर सिंह बाली को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी है। नाहन से अजय सोलंकी, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, चंबा सदर से नीरज नैय्यर और मनाली से भुवनेश्वर गौड़ पर दाव खेलने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय चुनाव कमेटी ने ऐसे चेहरों को पहले चरण में प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है, जिन्हें पार्टी जिताऊ मान रही है। पार्टी ने युवाओं और महिलाओं को भी अधिमान देने का फैसला लिया है। केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, अंबिका सोनी, दीपादास मुंशी, हिमाचल के पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं कांग्रेस के वर्तमान विधायक
वर्तमान में कांग्रेस के 20 विधायक हैं। इनमें हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, नादौन से सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नयनादेवी से रामलाल ठाकुर, सोलन से धनीराम शांडिल, डलहौजी से आशा कुमारी, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, पालमपुर से आशीष बुटेल, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, रामपुर से नंदलाल, रोहड़ू से मोहनलाल ब्राक्टा, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, रेणुका से विनय कुमार, शिलाई से हर्षवर्धन चौहान और ऊना सदर से सतपाल सिंह रायजादा शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed