Himachal Election 2022: भाजपा 30 को दिखाएगी 30 का दम, प्रदेशभर में हुंकार भरेंगे पार्टी के स्टार प्रचारक
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा 30 अक्तूबर को 30 का दम दिखाएगी। इस दिन भाजपा के तीस स्टार प्रचारक प्रदेशभर में चुनावी हुंकार भरकर भाजपा के पक्ष में माहौल गरमाने का प्रयास करेंगे। भाजपा के इन स्टार प्रचारकों में भाजपा राष्ट्रूीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, संबित पात्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। भाजपा कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा 30 अक्तूबर को केलांग, मनाली और अखड़ा बाजार में चुनावी जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसी दिन सुबह 10 बजे चुराह, 12 बजे चंबा और 2 बजे नूरपुर में जनसभा करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बद्दी, नाहन और परवाणू में रैली को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्तूबर को चौपाल और नारग रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभाओं में शिरकत करेंगे। भाजपा नेता भूपेंद्र यादव रोहनाट, हरिपुरधार और सोलन पुराना बस स्टैंड, जितेंद्र सिंह सुंदरनगर के भूतनाथ बाजार, नेरचौक और नाचन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू हरोली और ऊना बाजार में जनसभा करेंगे। कंवर पाल गुर्जर गगरेट और अंब का चुनावी दौरा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बालीचौकी और बंजार में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर श्री नयना देवी, दुष्यंत गौतम रामपुर और भावानगर, देवेंद्र सिंह राणा डलहौजी, अविनाश राय खन्ना हमीरपुर गांधी चौक, बड़सर मैहर बाजार और कुलटैहड़ बंगाणा में जनसभा करेंगे। संजय टंडन ढलियारा और देहरा में जनसभा करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांद सुरेश कश्यप जोगिंद्रनगर, द्रंग और मंडी के चौहाटा बाजार की जनसभाओं में मौजूद रहेंगे। संबित पात्रा कांगड़ा बाजार और शाहपुर में जनसभा करेंगे। वनथी श्रीनिवासन धामी और शिमला के शेरे पंजाब में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी जाहू, सरकाघाट और धर्मपुर में रहेंगी। मंगल पांडेय ठियोग बाजार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर, सांसद किशन कपूर बैजनाथ और तेजस्वी सूर्य सुलह में जनसभा करेंगे। इनके अलावा पूर्व सीएम शांता कुमार सुलह के कचहरी अड्डा, सिकंदर कुमार बरठीं और घुमारवीं बाजार, सरदार संदीप सिंह इंदौरा, राजा का तालाब और ज्वाली में जनसभा करेंगे। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सरस्वती नगर और रोहड़ू, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करसोग, पूर्व मंत्री रमेश धवाला ज्वालामुखी, पवन काजल नगरोटा बगवां बाजार और थुरल की चुनावी सभाओं में मौजूद रहेंगे। रश्मिधर सूद दाड़लाघाट और बिलासपुर, हर्ष महाजन भरमौर में जनसभा करेंगे।