फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Election 2022: Barsar Assembly Seat Profile And History

Barsar Assembly Seat: हैट्रिक पर इंद्रदत्त लखनपाल, पहली बार विधानसभा जाने की उम्मीद में माया

Tue, 29 Nov 2022 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Nov 2022 02:02 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जीत की हैट्रिक लगाने को आतुर हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा ने अपने पति एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के कार्यों का श्रेय लेकर पहली बार विधानसभा में पहुंचने की उम्मीद लगाई है।

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Barsar Assembly Seat Profile And History
इंद्रदत्त लखनपाल, माया शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र बड़सर में मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल जीत की हैट्रिक लगाने को आतुर हैं तो वहीं भाजपा प्रत्याशी माया शर्मा अपने पति एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के कार्यों का श्रेय लेकर विधानसभा की दहलीज लांघने का प्रयास कर रही हैं। बलदेव शर्मा पूर्व में लगातार तीन बार बड़सर विस सीट से चुनाव जीत हैट्रिक लगा चुके हैं। बलदेव शर्मा की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कारीबियों में होती है। जिसके चलते बलदेव शर्मा के अलावा केंद्रीय मंत्री और धूमल ने भी इस सीट पर जीत पक्की करने के लिए जोर लगाया।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें अपने चुनाव क्षेत्र के अपडेट
विज्ञापन


वहीं भाजपा के बागी संजीव शर्मा भी चुनाव मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया फिर भी संजीव ने हार नहीं मानी। संजीव शर्मा भाजपा किसाना मोर्चा के अध्यक्ष रहे चुके हैं। उनके भाई डॉ. राकेश शर्मा बबली वर्तमान सरकार में प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। खास बात यह है कि राजपूत बहुल इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से माया शर्मा, कांग्रेस से इंद्रदत्त लखनपाल और निर्दलीय प्रत्याशी संजीव कुमार तीनों ब्राह्मण समुदाय से संबंधित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आम आदमी पार्टी से गुलशन सोनी, बसपा से रतन चंद कटोच, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से नरेश कुमार और हिमाचल जनक्रांति पार्टी से परमजीत ढटवालिया भी चुनाव मैदान में हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार बड़सर की जनता किसे जीताकर विधानसभा भेजती है। 


71.17 फीसदी मतदान
12 नवंबर को बड़सर विस क्षेत्र में 71.17 फीसदी मतदान हुआ। कुल 85,521 में से 60,865 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 33,450 महिला, जबकि 27,415 पुरुष मतदाता शामिल रहे।

यह रहे चुके हैं बड़सर विस क्षेत्र से विधायक
वर्ष                 विधायक             पार्टी
1998-2003    बलदेव शर्मा        भाजपा
2003-2007    बलदेव शर्मा        भाजपा    
2007-2012    बलदेव शर्मा        भाजपा
2012-2017    इंद्रदत्त लखनपाल    कांग्रेस
2017-2022    इंद्रदत्त लखनपाल    कांग्रेस

अपनी पसंद की सीट को फॉलो करके पाएं हर अपडेट 
अगर आप किसी सीट विशेष के नतीजे में ही दिलचस्पी रखते हैं तो आप उससे जुड़ा अपडेट भी अमर उजाला App और amarujala.com पर पा सकते हैं। इसके लिए आपको उस सीट को फॉलो करना होगा। इसका तरीका बेहद आसान है। आप हमारे App या वेबसाइट के चुनाव पेज पर जाकर चुनाव क्षेत्र चुनें और उसे फॉलो कर लें। चुनाव क्षेत्र फॉलो करते ही आपको उससे जुड़े हर अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए मिलते रहेंगे। अपने क्षेत्र को फॉलो करने के लिए इस पेज पर विजिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed