{"_id":"657eef95731b12c3fc0b7e47","slug":"himachal-education-board-will-declare-the-result-first-in-the-country-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: देश में सबसे पहले रिजल्ट निकालेगा हिमाचल शिक्षा बोर्ड, कंप्यूटर में उत्तरपुस्तिकाओं के होंगे अंक दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: देश में सबसे पहले रिजल्ट निकालेगा हिमाचल शिक्षा बोर्ड, कंप्यूटर में उत्तरपुस्तिकाओं के होंगे अंक दर्ज
Tue, 19 Dec 2023 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Dec 2023 10:36 AM IST
सार
प्रदेश भर के मूल्यांकन केंद्रों में ही मूल्यांकन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के अंक उसी दिन कंप्यूटर पर दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का परीक्षा परिणाम देश भर में सबसे पहले निकालेगा। सबसे पहले रिजल्ट निकालने के लिए बोर्ड ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसके तहत शिक्षा बोर्ड देश भर में सबसे पहले बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट निकाल सकेगा। इससे जहां छात्रों को फायदा होगा, वहीं कर्मचारियों की समस्याओं से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रबंधन के कुशल नेतृत्व का भी परिचय सामने आएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में इस समय 30 से 40 फीसदी कर्मचारियों की कमी है। इसके बावजूद बोर्ड प्रबंधन ने मार्च, 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को देश भर में सबसे पहले निकालने का फार्मूला बनाया है। इसके तहत प्रदेश भर के मूल्यांकन केंद्रों में ही मूल्यांकन के बाद उत्तरपुस्तिकाओं के अंक उसी दिन कंप्यूटर पर दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएगा। ऐसा करने से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड देश भर में जल्द रिजल्ट निकालने में कामयाब हो सकेगा।
विज्ञापन
पहले बोर्ड मुख्यालय में होती थी अंकों की फीडिंग
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद उन्हें बोर्ड मुख्यालय पहुंचाया जाता था। वहां पर उनमें दर्ज अंकों को कंप्यूटर में फीड किया जाता था। ऐसा करने में बोर्ड कई दिन लग जाते थे, जिसके चलते मार्च-अप्रैल में परीक्षाएं खत्म होने के बावजूद रिजल्ट को निकालने के लिए मई-जून माह तक का इंतजार करना पड़ता। अब मूल्यांकन स्थल पर ही उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों की फीडिंग होने के कारण बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को जल्द ही निकाला जा सकेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कोशिश कर रहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को देश भर में सबसे पहले घोषित किया जाए। इसके लिए बोर्ड की ओर से एक फार्मूला तैयार किया है। इस फार्मूले के तहत ही बोर्ड देश भर में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को घोषित करेगा। - डॉ. विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।