{"_id":"61c8a14872a40322b32e7659","slug":"himachal-cricket-team-win-vijay-hazare-trophy-cricketer-vinay-galetiya-family-celebrate-victory-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: हमीरपुर के विनय गलेटिया ने छोड़ी छाप, कप्तान को मानते हैं आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: हमीरपुर के विनय गलेटिया ने छोड़ी छाप, कप्तान को मानते हैं आदर्श
Sun, 26 Dec 2021 10:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:38 PM IST
सार
स्नातक की परीक्षा धर्मशाला महाविद्यालय में प्राप्त करने के दौरान विनय गलेटिया का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से हुआ। जहां उन्हें दो वर्ष तक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विनय गलेटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के उपमंडल सुजानपुर के गांव थाती के क्रिकेट खिलाड़ी विनय गलेटिया ने विजय हजारे क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उन्होंने तमिलनाडु का पहला विकेट लिया। पूरी प्रतियोगिता में नौ विकेट लिए। वर्ष 1992 दिल्ली में जन्मे विनय के पैतृक गांव थाती में खुशी का माहौल है। विनय वर्तमान में सीएजी में अकाउंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उपमंडल सुजानपुर की पंचायत गांव धमिड़याणा के तहत गांव थाती में बचपन गुजारा। क्रिकेट का शुरू से ही शौक रहा। प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल बीड़ बगैहडा में प्राप्त की। आठवीं के बाद की शिक्षा दिल्ली से पूरी की। स्नातक की परीक्षा धर्मशाला महाविद्यालय में प्राप्त करने के दौरान उनका चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से हुआ। जहां उन्हें दो वर्ष तक प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
उनके पिता दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह अपना आदर्श ऋषि धवन को मानते हैं। उनको हर कदम पर उनकी माता ने भी सहयोग दिया। उनकी माता माया देवी का देहांत हो चुका है। उनके पिता किशोर चंद गलेटिया ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका बेटा प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है और आगे भी उसकी सफलता की कामना करते हैं।
विज्ञापन