फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 30 september

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित मरीज की मौत, 182 नए मामले

Thu, 30 Sep 2021 11:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Sep 2021 11:13 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का की संख्या 1695 पहुंच गई है। मृतकों की संख्या 3660 पहुंच गई है। कोरोना के 148 नए मामले आए हैं। कोरोना की जांच के लिए प्रदेश में गुरुवार को 8814 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 30 september
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को जिला कांगड़ा में 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं प्रदेश में कोरोना के 148 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों का की संख्या 1695 पहुंच गई है। मृतकों की संख्या 3660 पहुंच गई है। कोरोना की जांच के लिए प्रदेश में गुरुवार को 8814 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


पार्टियों को दो टूक, कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से करें पालन
 चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने को कहा है।  प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक में यह बात कही। ऑल पार्टी मीटिंग के दौरान सीईओ ने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) की प्रतियां मुहैया कराईं। साथ ही सभी से संहिता का पूरी तरह पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से चुनावों को पूरा कराने में सहयोग के लिए कहा। सीईओ ने बताया कि आयोग का कोविड प्रोटोकाल को लेकर सख्त रुख है। किसी भी स्तर पर प्रोटोकाल का उल्लंघन होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में पार्टियों को जानकारी दे दी गई है। बता दें, इस बार चुनावों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए अधिकतम 30.80 लाख रुपये और लोकसभा चुनाव के लिए 77 लाख रुपये की अधिकतम खर्च की सीमा रखी गई है। इस राशि को सिक्योरिटी डिपॉजिट, जनसभा,  पोस्टर, बैनर, वाहनों और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार के लिए खर्च कर सकेंगे। इस  खर्च को निर्धारित प्रोफार्मा में रिकॉर्ड कर आयोग को उपलब्ध कराना होगा। खर्च के लिए एक बैंक खाता खोलना होगा और उसी से ही व्यय किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed