फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 january 2022

कोरोना: हिमाचल में एक संक्रमित की मौत, 136 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 03 Jan 2022 08:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Jan 2022 08:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय केसों का आंकड़ा 621 पहुंच गया है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच के लिए 5393 लोगों के सैंपल लिए गए। सोमवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 136 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
himachal coronavirus cases: covid19 pandemic in state news update 01 january 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना फिर पांव पसारने लगा है। 20 दिन बाद प्रदेश में प्रतिदिन पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 100 पार हुआ है। सोमवार को प्रदेश में 136 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि जिला हमीरपुर 68 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय केसों का आंकड़ा 621 पहुंच गया है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच के लिए 5393 लोगों के सैंपल लिए गए। सरकार ने हिमाचल में सैंपलिंग बढ़ाने को कहा है।  

विज्ञापन

20 हजार आइसोलेशन किटें तैयार करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी एकाएक संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दवाइयों समेत रखरखाव की जरूरत होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आइसोलेशन किटें तैयार रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। करीब 20 हजार होम आइसोलेशन किटों को तैयार करने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग जो होम आइसोलेशन किटें तैयार कर रहा है, उनमें इस बार च्यवनप्राश नहीं होगा। किट में एक थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, एंटीबॉयोटिक दवा, विटामिन सी प्लस जिंक समेत मॉस्क और हैंड सैनिटाइजर होगा।

विज्ञापन


उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले चिंतनीय हैं, लेकिन बंदिशें लगाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट से कम प्रभावी है। अधिक पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सीएम ने बाल स्कूल मंडी में सोमवार को 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के राज्यस्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। विद्यालय के कक्षा 12वीं कला संकाय के छात्र रवि कुमार को-वैक्सीन की पहली खुराक लेने वाले प्रदेश के पहले छात्र बने। सीएम ने लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 के विरुद्ध टीकाकरण के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed