{"_id":"619bcf2c7c5a3203e9687c04","slug":"himachal-congress-pradesh-mahasachiv-aashray-sharma-meets-cm-jairam-thakur-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात के कई सियासी मायने: मंडी में मुख्यमंत्री से गुपचुप मिले आश्रय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकात के कई सियासी मायने: मंडी में मुख्यमंत्री से गुपचुप मिले आश्रय शर्मा
Mon, 22 Nov 2021 10:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:42 PM IST
सार
आश्रय ने कहा कि मुख्यमंत्री से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की है। उन्हें मंडी की समस्याओं से अवगत करवाया है। आश्रय के पिता अनिल शर्मा भी सदर विधायक हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश महासचिव आश्रय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपचुनाव में टिकट कटने से नाराज सुर्खियों में आए कांग्रेस प्रदेश महासचिव और भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने रात के अंधेरे में गुपचुप सीएम से मुलाकात की। इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। आश्रय ने सोमवार शाम को सीएम से मुलाकात की। आश्रय पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा टिकट के लिए चाह्वान थे।
विज्ञापन
आश्रय के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम भी भाजपा से उस समय पोते के लिए टिकट की चाह में रहे, मगर उस बार उन्हें टिकट नहीं मिला है। निराश आश्रय ने कांग्रेस ज्वाइन की थी। इस बार उपचुनाव में कांग्रेस से उनका टिकट कट गया था। हालांकि, इन सवालों का जवाब जब आश्रय से लेना चाहा तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से उन्होंने शिष्टाचार भेंट की है। उन्हें मंडी की समस्याओं से अवगत करवाया है। आश्रय के पिता अनिल शर्मा भी सदर विधायक हैं।
विज्ञापन