{"_id":"62370e067521523d4173f8f1","slug":"himachal-congress-pradesh-adhyaksh-kuldeep-rathore-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप राठौर बोले- एचपीयू में अनियमितताओं की जांच करवाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप राठौर बोले- एचपीयू में अनियमितताओं की जांच करवाएगी कांग्रेस
Sun, 20 Mar 2022 06:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:34 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नियमों को ताक पर रखकर नियुक्तियां हो रही हैं। राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में राठौर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न श्रेणी की भर्तियों में व्यापक तौर पर अनियमितताएं की जा रही हैं। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस विश्वविद्यालय में हुईं सभी प्रकार की अनियमितताओं की जांच करवाएगी।
विज्ञापन
कहा कि विवि से एनएसयूआई के छात्रों का गलत तरीके से निष्कासन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाह बना हुआ है। छात्र हितों को कुचला जा रहा है। छात्रों को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. सिकंदर कुमार को राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी मनोनीत करने के प्रश्न पर कुलदीप राठौर ने कहा कि हम नई जिम्मेवारी के लिए उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी सूचना के मुताबिक अभी भी पिछली तारीखों में आदेश पारित करके कांग्रेस विचारधारा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की जनविरोधी शैली को बेनकाब करना जरूरी : राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली को लोगों के बीच जाकर बेनकाब करना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और एकजुटता से पार्टी हित में अपने क्षेत्रों में कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की रविवार को बैठक हुई।
इसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय यादव ने विशेष तौर पर शिरकत की। राठौर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। मेहनती लोगों को पार्टी में काम करने के अवसर दिए जा रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम बनाकर क्रियान्वित किए हैं।
कैप्टन अजय यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एकजुटता के साथ विधानसभा चुनावों में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और कांग्रेस सरकारों के समय के विकास कार्यों से आम जनता को अवगत करवाएं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष दिलावर चौधरी ने बैठक में संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया।