फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress News: Aashray Sharma Side Story and Himachal Congress Committee scenario

हिमाचल विस चुनाव: पंडित सुखराम परिवार के चक्रव्यूह में फंसी कांग्रेस, मुश्किलें बढ़ीं

Sat, 08 Oct 2022 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Oct 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
मंडी सदर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर की टिकट को लेकर पहले ही ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कुछ और नाम सामने भी आ रहे हैं।
loader
Himachal Congress News: Aashray Sharma Side Story and Himachal Congress Committee scenario
आश्रय शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

पंडित सुखराम परिवार के चक्रव्यूह में कांग्रेस फंस गई है। पोते आश्रय शर्मा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के लिए अब मंडी सदर में आगे कुआं और पीछे खाई वाली स्थिति हो गई है। मंडी सदर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर की टिकट को लेकर पहले ही ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कुछ और नाम सामने भी आ रहे हैं, जिन पर कांग्रेस दांव खेल सकती है।



ऐसे में यदि चंपा ठाकुर को टिकट नहीं दिया जाता तो यहां बगावत के आसार हैं। किसी और को मैदान में उतारना भी कांग्रेस के लिए कहीं अधिक चुनौती पूर्ण होगा। उधर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव तरुण पाठक ने आश्रय के इस्तीफे को लेकर कहा कि वह अब भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। आश्रय ने कभी भी कांग्रेस पार्टी के लिए दिल से काम नहीं किया।


पिछले लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से पंडित सुखराम की वजह से जोर जबरदस्ती कर पार्टी का टिकट लेने में सफल हो गए थे। इसमें उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके कांग्रेस ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन भी लागू करेगी और अपनी 10 गारंटी भी पूरा करेगी। इसके लिए कांग्रेस को आश्रय के किसी ज्ञान की कोई जरूरत नहीं है। आश्रय ने जो भी आरोप लगाए है वह राजनीति से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed