फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal election 2022 Congress Candidate List 2022 Released for Himachal Pradesh Chunav

HP Congress Candidate List: कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी,19 मौजूदा विधायकों को भी टिकट

Wed, 19 Oct 2022 01:11 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Oct 2022 01:11 AM IST
सार

Congress List Himachal Pradesh 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है।

विज्ञापन
himachal election 2022 Congress Candidate List 2022 Released for Himachal Pradesh Chunav
कांग्रेस ने पहली सूची जारी की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पांच नए चेहरों सहित तीन महिलाओं पर कांग्रेस ने दांव खेला है। 22 सीटों पर अभी भी पेच फंसा है। इनकी सूची बुधवार को जारी होने के आसार हैं। पहली सूची में प्रतिभा वीरभद्र सिंह गुट के अधिकतर नेता शामिल है। कांग्रेस ने पहले प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा से बाजी मार ली है। 50 वर्ष से कम आयु के 15 प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट दिया है। वर्तमान 19 विधायकों को पार्टी ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व मंत्रियों में कौल सिंह ठाकुर, सुधीर शर्मा, प्रकाश चौधरी और चंद्र कुमार चौधरी को फिर से मौका दिया गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कांगड़ा के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा की सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं किए गए हैं। परिवारवाद के आरोपों से घिरने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे जिताऊ प्रत्याशियों पर भी दांव खेला हैं, जो स्थापित नेताओं की संतान हैं। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उपचुनाव में एक संसदीय सीट सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करने का तोहफा देते हुए हाईकमान ने पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ठियोग क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे कहां से मिला टिकट
विधानसभा क्षेत्र                कांग्रेस प्रत्याशी का नाम 
चुराह                             यशवंत सिंह खन्ना
चंबा                               नीरज नैयर
डलहौजी                         आशा कुमारी
भटियात                         कुलदीप सिंह पठानिया
नूरपुर                           अजय महाजन
ज्वाली                           प्रो. चंद्र कुमार
जसवां परागपुर              सुरेंद्र सिंह मनकोटिया
ज्वालामुखी                    संजय रत्न
नगरोटा बगवां                रघुवीर सिंह बाली
शाहपुर                         केवल सिंह पठानिया
धर्मशाला                     सुधीर शर्मा
पालमपुर                    आशीष बुटेल
बैजनाथ                      किशोरी लाल
लाहौल स्पीति             रवि ठाकुर
कुल्लू                        सुंदर ठाकुर
बंजार                       खीमी राम
सुंदरनगर                 सोहन लाल ठाकुर
सराज                     चेतराम ठाकुर
द्रंग                        कौल सिंह ठाकुर
मंडी                       चंपा ठाकुर
बल्ह                      प्रकाश चौधरी
भोरंज                     सुरेश कुमार
सुजानपुर                राजेंद्र सिंह राणा
बडसर                    इंद्रदत्त लखनपाल                
नादौन                    सुखविंद्र सिंह सुक्खू
हरोली                    मुकेश अग्निहोत्री
ऊना                        सतपाल रायजादा
झंडूता                    विवेक कुमार
घुमारवीं                 राजेश धर्माणी
श्रीनयना देवी          रामलाल ठाकुर
अर्की                    संजय अवस्थी
दून                      रामकुमार चौधरी
सोलन                  धनीराम शांडिल
कसौली                विनोद सुल्तानपुरी
पच्छाद                 दयाल प्यारी
नाहन                   अजय सोलंकी
श्री रेणुकाजी           विनय कुमार
शिलाई                  हर्षवर्धन चौहान 
चौपाल                  रजनीश किमटा
ठियोग                  कुलदीप सिंह राठौर
कसुम्पटी              अनिरुद्ध सिंह    
शिमला ग्रामीण        विक्रमादित्य सिंह
जुब्बल कोटखाई       रोहित ठाकुर
रामपुर                    नंदलाल
रोहड़ू                    मोहनलाल ब्राक्टा



टिकट नहीं मिलने पर आदित्य विक्रम सिंह ने दिया इस्तीफा
वहीं, बंजार से खीमी राम को टिकट देने पर आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आदित्य विक्रम सिंह स्वर्गीय पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे हैं। इससे कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चर्चा है कि आदित्य विक्रम सिंह आप का दामन थाम सकते हैं। पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं।


 25 अक्तूबर तक भर सकेंगे नामांकन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिूसचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशी 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे सकेंगे। हालांकि, पहले दिन सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। मंगलवार को कांगड़ा जिला से दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। फतेहपुर से डॉ. अशोक कुमार सोमल ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया है। ज्वाली से अरुण कुमार ने हिमाचल जन क्रांति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। माना जा रहा है कि 21 अक्तूबर को अधिकांश प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, माकपा ने अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। राकेश सिंघा 21 अक्तूबर को ठियोग और पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर 25 अक्तूबर को शिमला सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकनों की छंटनी 27 अक्तूबर को होगी। 23 और 24 अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर रहेगी। मतदान की तारीख 12 नवंबर है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी होगी। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी नामांकन दाखिल के लिए शुभ मुहूर्त निकाल लिया है। कौल सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा 21 अक्तूबर को  सुबह 11:00 नामांकन दाखिल करेंगे। चिल्ड्रन पार्क सुजानपुर में नामांकन समारोह आयोजित किया जाएगा।

55,07,261 मतदाता डाल सकेंगे वोट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार 55,07,261 मतदाता वोट डाल सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 18-19 साल के 69,781 मतदाता वोट डालेंगे। यानी ये नए वोटर होंगे। इनकी प्रतिशतता 46 से बढ़कर अब 75 फीसदी हो गई है। मतदाताओं का लिंग अनुपात 978 से बढ़कर 981 हो गया है। वोटरों में 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़कर 56001 हो गई है। इनमें 1470 की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed