फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal: Collision between HRTC and private buses on the Bhaged-Pnaul road; passengers scream in panic.

हिमाचल: भगेड़-पनौल सड़क पर एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Thu, 20 Aug 2026 12:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 12:44 PM IST
सार

 बिलासपुर जिले के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही एचआरटीसी की बस गुरुवार सुबह करीब 10 बजे भगेड़-पनोल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Himachal: Collision between HRTC and private buses on the Bhaged-Pnaul road; passengers scream in panic.
टक्कर के बाद सरकारी बस सड़क से नीचे की ओर से लटकी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही एचआरटीसी की बस गुरुवार सुबह करीब 10 बजे भगेड़-पनोल मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 28 यात्री सवार थे। उतराई में अचानक अनियंत्रित हुई बस सामने से आ रही निजी बस से टकराने के बाद सड़क से बाहर निकलकर खाई की ओर लुढ़क गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे बना पैरापिट बस के लिए सुरक्षा कवच बन गया और बस उसी पर अटक गई।

विज्ञापन


इससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार बस जबलू से घुमारवीं के लिए रवाना हुई थी। भगेड़ के पास उतराई में चालक ने बस के एक हिस्से से कुछ टूटने की आवाज सुनी। इसके बाद बस अनियंत्रित होने लगी। चालक ने बस को रोकने और नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सामने से आ रही निजी बस से एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क से बाहर निकलकर खाई की ओर लुढ़कने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में मची अफरा-तफरी
पैरापिट पर अटकने के कारण बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में स्कूली-कॉलेज विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और अन्य यात्री सवार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed