{"_id":"67e774a43bd8525223038733","slug":"himachal-chief-secretary-prabodh-saxena-gets-six-month-extension-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार
Sat, 29 Mar 2025 09:50 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:50 AM IST
सार
सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। सक्सेना 29 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे थे।
विज्ञापन
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। सक्सेना 29 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे थे। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी सक्सेना की सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर नए मख्य सचिव के नाम पर मंथन चल रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच नई दिल्ली से सूचना आई कि सक्सेना को केंद्र सरकार ने छह माह का सेवाविस्तार दे दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर को भी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में एक साल के लिए एक्सटेंशन मिल गई है।
विज्ञापन