फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Cabinet will decide on application fee for recruitment of State Selection Commission

Himachal Cabinet Meeting: राज्य चयन आयोग की भर्तियों के आवेदन शुल्क पर कैबिनेट में होगा फैसला

Mon, 05 May 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 May 2025 11:22 AM IST
सार

 राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क तय नहीं हुए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग शुल्क तय होने के बाद ही भर्तियों को विज्ञापित करेगा।

विज्ञापन
Himachal Cabinet will decide on application fee for recruitment of State Selection Commission
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क तय नहीं हुए हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग शुल्क तय होने के बाद ही भर्तियों को विज्ञापित करेगा। आयोग ने इस सिलसिले में सरकार को प्रपोजल भेजा है। ऐसे में अब कैबिनेट बैठक के बाद ही आवेदन शुल्क की दरों पर अंतिम मुहर लगेगी। आयोग ने 600 रुपये शुल्क का प्रपोजल सरकार को सौंपा था लेकिन इस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहमत नहीं हुए थे।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को इसे कम करने की हिदायत दी थी। अब इस विषय पर पांच और छह मई को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में अंतिम मुहर लगेगी। आवेदन शुल्क तय होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिसंबर 2022 में पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से नई भर्तियों के विज्ञापन नहीं हो सके हैं। इतना ही नहीं, पूर्व भाजपा सरकार में विज्ञापित 80 पोस्ट कोड के 1423 पदों की भर्ती भी अधर में है। पेपर लीक मामले में विजिलेंस जांच में जिन पोस्ट कोड की भर्तियों के नतीजे घोषित करने के लिए क्लीयरेंस मिली है, उनके नतीजे घोषित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नई भर्ती प्रक्रिया राज्य चयन आयोग के माध्यम से होगी। आयोग कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर परीक्षाओं का ऑनलाइन ही आयोजन करेगा। इसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन, सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। पेमेंट गेटवे भी तैयार कर लिया गया है। इसके सफल ट्रायल भी हो गए हैं, अब सिर्फ आवेदन शुल्क तय किए जाने का इंतजार है। भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के समय सामान्य वर्ग से 360 रुपये और आरक्षित वर्गों से 120 आवेदन शुल्क लिया जाता था। महिलाओं का आवेदन निशुल्क था।

ढाई साल से नई भर्तियों का इंतजार
राज्य चयन आयोग की ओर से जेबीटी, टीजीटी सहित विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन तैयार कर लिए गए हैं। यदि सरकार पात्रता और भर्ती नियमों में कोई बड़ा बदलाव नहीं करती है, तो हजारों पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी होंगे। प्रदेश में अभ्यर्थी ढाई साल से आयोग के माध्यम से सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं।

सरकार को प्रति अभ्यर्थी 600 रुपये आवेदन शुल्क का प्रपोजल भेजा है। इस विषय को लेकर सरकार की ओर निर्देश मिलते ही आगामी कार्य शुरू किया जाएगा।-विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed