फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Cabinet meeting will held in shimla on september 18, decision on SOP to open schools from 21 may be taken

हिमाचल कैबिनेट बैठक: स्कूल खोलने की एसओपी और रात्रि परिवहन सेवाओं पर हो सकता है फैसला

Thu, 17 Sep 2020 09:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
himachal Cabinet meeting will held in shimla on september 18, decision on SOP to open schools from 21 may be taken
हिमाचल कैबिनेट की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

जयराम सरकार की एक सप्ताह में दूसरी बार मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में 21 सितंबर से नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने पर चर्चा होगी। 50-50 फीसदी शिक्षकों को भी एक दिन छोड़कर स्कूल बुलाने पर बैठक में फैसला होगा। शिक्षा विभाग ने एसओपी तैयार कर ली है। संभावित है कि शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में सरकार एसओपी को मंजूरी दे देगी।

विज्ञापन


केंद्र से जारी अनलॉक-चार की गाइडलाइन में नवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को 21 सितंबर से स्कूलों में बुलाने को हरी झंडी मिल गई है। केंद्र ने अभिभावकों के सहमति पत्र पर बच्चों को शिक्षकों से पढ़ाई से संबंधित जानकारी लेने के लिए स्कूलों में भेजने को मंजूरी दी है। केंद्र ने इसका अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। केंद्र ने 30 सितंबर तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान बंद रखने का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल के प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क को प्रस्तुति दी जाएगी। 
विज्ञापन


परिवहन निगम हिमाचल में और रात्रि बस सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अभी चंबा, धर्मशाला और मनाली के लिए रात्रि बस सेवाएं शुरू की है। इन क्षेत्रों के लिए एक-एक बस भेजी जा रही है। परिवहन निगम का मानना है कि इन बसों में सवारियों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में निगम अन्य क्षेत्रों के लिए बसें चलाने के निर्देश जारी कर सकता है। कैबिनेट में इस मामले पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बाहरी राज्यों के लिए बसें भेजने पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। सरकार में हरिद्वार और चंडीगढ़ के लिए बसें चलाने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed