फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में महंगी हुई शराब, पढ़ें किस बोतल पर चुकाना होगा कितना दाम

Fri, 08 May 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting liquor price hike in himachal govt impose liquor cess

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश में शराब की बिक्री पर अतिरिक्त लाइसेंस फीस (कोविड सेस) लगाने का निर्णय लिया गया। अब देसी शराब की प्रति बोतल पर पांच रुपये शुल्क, आईएमएफएल प्रति बोतल पर 10 रुपये, भारत में निर्मित बीयर/आरटीडी प्रति बोतल/कैन पर पांच रुपये, विदेश से आयातित शराब (बीआईओ) प्रति बोतल पर 25 रुपये, बीयर/आर.टी.डी. (बीआईओ) प्रति बोतल/कैन पर 10 रुपये, भारतीय वाइन/साइडर की प्रति बोतल पर 10 रुपये और वाइन/साइडर (बीआईओ) की प्रति बोतल पर 25 रुपये कोविड सेस लगाया जाएगा।

himachal cabinet meeting liquor price hike in himachal govt impose liquor cess
hp govt - फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया कि उद्योगों (एल-19 ए लाइसेंस) द्वारा स्वच्छता उत्पादों को बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाली सभी प्रकार की स्पिरिट पर उत्पाद शुल्क 10.50 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति बल्क लीटर किया जाएगा। कोविड-19 आर्थिक पुनरुत्थान (इकोनोमिक रिवाइवल) के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी ने विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने, विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों को जुटाने और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग के लिए अपनी सिफारिशों के बारे में मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुति दी।

himachal cabinet meeting liquor price hike in himachal govt impose liquor cess

सब कमेटी ने यह भी सिफारिश की है कि बाहरी राज्यों से लौटे हिमाचलियों से उनके कौशल योग्यता की जानकारी ली जाए और इसे राज्य के श्रम एवं रोजगार और उद्योग विभाग के साथ साझा किया जाए ताकि उनकी योग्यता को उपलब्ध क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जा सके। मंत्रिमंडल ने आगामी कृषि और बागवानी फसलों की कटाई के दृष्टिगत उपाय भी सुझाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting liquor price hike in himachal govt impose liquor cess

प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और रोजगार की संभावनाओं को सृजित करने के लिए मंत्रिमंडल ने जिला सोलन के वाकनाघाट में एडीबी (एशियन डवेलपमेंट बैंक) कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन, आतिथ्य क्षेत्रों सहित सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting liquor price hike in himachal govt impose liquor cess

इससे उत्कृष्टता केंद्र के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में उनके शैक्षणिक अभिलेख एवं कार्य अनुभव को मजबूती मिलेगी और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed