फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Cabinet Meeting Decision Today: Orphan children will be called children of the state

HP Cabinet Decisions: चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट होंगे अनाथ बच्चे, सुखाश्रेय विधेयक पेश करेगी सरकार

Tue, 04 Apr 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 10:15 PM IST
सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 
 

विज्ञापन
himachal Cabinet Meeting Decision Today: Orphan children will be called children of the state
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अनाथ बच्चे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट कहलाएंगे। राज्य विधानसभा में इस बारे में सुखाश्रय विधेयक -2023 पेश किया जाएगा। सदन में इसे पारित करने का प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के गोसदनों के गोवंश को मंदिरों से जोड़ा जाएगा। ये फैसले मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए।

विज्ञापन


कैबिनेट ने निर्णय लिया कि सुखाश्रय विधेयक में अनाथ बच्चों से संबंधित सीएम की अब तक की सभी घोषणाएं शामिल होंगी। अनाथ बच्चों की प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा, आश्रमों में देखरेख, उनके विवाह के लिए दो लाख रुपये, पॉकेट मनी और घूमने-फिरने का खर्च देने, त्योहारों में वित्तीय मदद, मकान के लिए जमीन देने का प्रावधान इस कानून में शामिल होगा। सुखाश्रय कोष के 101 करोड़ रुपये की एफडी की जाएगी। इसका ब्याज इन बच्चों पर खर्च होगा। इस कोष को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


गोवंश को राज्य के मंदिरों से जोड़ने का निर्णय
कैबिनेट ने गोसदनों में रह रहे गोवंश को राज्य के मंदिरों से जोड़ने का निर्णय लिया है। इन मंदिरों से होने वाली आय का कुछ हिस्सा गोवंशों के चारे आदि पर खर्च होगा। गोशालाएं हिमाचल प्रदेश गोवंश आयोग से पंजीकरण होंगी। पंजीकृत गोशालाओं को आयोग वित्तीय मदद देगा। सरकारी के साथ निजी गोशालाओं पर भी सख्ती से नियम लागू होंगे। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि नादौन में एचआरटीसी का डिपो खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली प्रोजेक्टों पर जल उपकर के नियम पर चर्चा
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के पनबिजली प्रोजेक्टों पर जल उपकर के नियमों पर चर्चा की गई। छोटे प्रोजेक्टों को जल उपकर में छूट देने पर भी चर्चा हुई। विभाग के सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने सभी बिजली परियोजनाओं पर जल उपकर लगाने की सिफारिश की।


ये भी पढ़ें: HPU UG Exam: एचपीयू शिमला ने यूजी के तीनों वर्ष की परीक्षा तिथियों में किया बड़ा बदलाव, ऐसे करें चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed